विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

कोरोनावायरस से अधिक जानलेवा ‘‘अज्ञात निमोनिया’’ से टेंशन में चीन, इस देश में अपने नागरिकों को किया अलर्ट

‘‘कजाखिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं.’’

कोरोनावायरस से अधिक जानलेवा ‘‘अज्ञात निमोनिया’’ से टेंशन में चीन, इस देश में अपने नागरिकों को किया अलर्ट
चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बीजिंग:

चीन ने कजाखिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को एक स्थानीय ‘‘अज्ञात निमोनिया'' के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से ‘‘कहीं अधिक'' जानलेवा है. कजाखिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करके कहा कि ‘‘कजाखिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं.'' इसमें कहा गया है कि मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं.

सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स' ने शुक्रवार को दूतावास के बयान के हवाले से कहा, ‘‘कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है.'' दूतावास ने कहा, ‘‘कजाखिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं.'' इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19से जुड़ी तो नहीं हैं.

कुछ चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. कजाखिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है. दूतावास कजाखिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को वायरस को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने के लिए जागरुक कर रहा है.

रिपोर्ट में कजाखिस्तान के मीडिया में आई उस खबर का जिक्र किया गया है जिसमें कजाखिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है.

हवा में फैलता है कोरोनावायरस? जानिए क्या है सच

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Unknown Pneumonia, Pneumonia, Kazakhstan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com