विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

के-पॉप स्टार सुली सियोल में मृत मिली, पुलिस कर रही है जांच

दक्षिण कोरिया के सियोल के नजदीक एक 25 वर्षीय के-पॉप स्टार सुली (K-Pop Star Sulli) अपने निवास में मृत मिली. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

के-पॉप स्टार सुली सियोल में मृत मिली, पुलिस कर रही है जांच
के-पॉप स्टार सुली सियोल में मृत मिली

दक्षिण कोरिया के सियोल के नजदीक एक 25 वर्षीय के-पॉप स्टार सुली (K-Pop Star Sulli) अपने निवास में मृत मिली. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बीबीसी को बताया कि गायिका के मैनेजर ने उन्हें घर में मृत पाया और वह मौत के करणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में शख्स को था पेट दर्द, डॉक्टर ने लिख दिया Pregnancy Test, पर्चा देख उड़े होश

पूर्व में बैंड एफ(एक्स) की सदस्य रह चुकी स्टार का असली नाम चोई जिन-री है और उसके इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोअर्स हैं. अपने एक्टिंग करियर में ध्यान लगाने के लिए उन्होंने 2015 में बैंड छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें: वॉट्सऐप के जरिए दिल्ली में ऐसे चल रहा था Casino, होटल के अंदर माहौल देख पुलिस के उड़े होश, देखें VIDEO

खबरों के अनुसार, ऑनलाइन मिल रही अभद्र टिप्पणियों के चलते सुली ने अपने के-पॉप वर्क से दूरी बना ली थी. 27 साल की उम्र में खुदकुशी करने वाले के-पॉप स्टार जोंघ्युन की सुली अच्छी दोस्त थीं. वह 2017 में उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sulli, South Korea, F(x), K-pop Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com