विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2011

जापान में फिर भूकंप, सुनामी की चेतावनी

जापान के होंशू प्रांत में आज फिर भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: जापान में आज फिर भूंकप आया है। ये भूकंप जापान के होंशू प्रांत में आया है। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। यहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां 1 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा में बताया जा रहा है। इस भूकंप से फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फुकुशिमा संयंत्र की बिजली काट दी गई है। आज से ठीक एक महीने पहले 11 मार्च को जापान में 9 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सूनामी से जबर्दस्त तबाही हुई थी। एक महीने पहले भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से तबाही मची थी। इसमें  13, 000 लोगों की मौत हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर 65 साल से ऊपर के थे। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से 14000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इसके इलावा करीब डेढ़ लाख पिछले एक महीने से 2300 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप, सुनामी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com