विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2011

कई देशों ने जापान से खाद्य पदार्थों का आयात रोका

जापानी अधिकारियों द्वारा बोतलबंद पानी का निर्देश जारी करने के बाद देश की राजधानी तोक्यो में बोतलबंद पानी की कमी हो गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तोक्यो: भूकंप और सुनामी के कारण क्षतिग्रस्त जापान के फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र से विकिरण की चपेट में संयंत्र के तीन कर्मचारियों के आने की खबर है जबकि विकिरण के खतरे के मद्देनजर कई देशों ने जापान से खाद्य पदाथरें के आयात पर रोक लगा दी है। उधर, जापानी अधिकारियों द्वारा बोतलबंद पानी का निर्देश जारी करने के बाद देश की राजधानी तोक्यो में बोतलबंद पानी की कमी हो गई है और अधिकारी इसके आयात पर विचार कर रहे हैं। जापान के डेयरी उत्पादों और सब्जियों के आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, फिलीपींस, कनाडा और रूस ने भी यहां से खाद्य पदाथरें के आयात पर रोक लगा दी है। दक्षिण कोरिया जैसे कुछ अन्य देशों ने कहा है कि वे भी ऐसे ही किसी कदम पर विचार कर रहे हैं। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के ये तीन कर्मचारी आज उस समय उच्च परमाणु विकिरण प्रभाव में तब आए जब वे संयंत्र के रिएक्टर संख्या तीन स्थित टर्बाइन भवन में तार बिछा रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, निर्यात, रोक, आयात, विकिरण, Japan, Export
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com