विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2011

जापान में फिर से भूकंप का तेज झटका

जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया, हालांकि सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया, हालांकि सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भू-विज्ञान सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 5:57 बजे महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र होनशू द्वीप के मोरिओका के पूर्व में 190 किलोमीटर पूर्व में था। बीते 11 मार्च को यहां 9.9 की तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी में 13,000 से अधिक लोग मारे गए थे। अभी भी 5,000 से अधिक लोग लापता हैं। इस त्रासदी के बाद से अब तक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप, सुनामी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com