इज़राइल के सबसे विशिष्ट विशेष कमांडो यूनिट सायरेट मटकल एक बार फिर बेहद खतरनाक मिशन की तैयारी में है. The daily Telegraph की रिपोर्ट के अनुसार गाजा पट्टी में बंधक इजरायल के सैकड़ों लोगों को छुड़ाने के लिए एक बड़ी योजना बनाई जा रही है. सायरेट मटकल इजरायली रक्षा बल (Israel Defense Forces)) की विशिष्ट कमांडो इकाई है जिसकी स्थापना 1957 में की गई थी. यह मूल रूप से एक फ़ील्ड खुफिया जानकारी इकट्ठा करने वाली इकाई है जो दुश्मन की गहरी टोह लेती है.
सायरेट मटकल को आतंकवाद विरोधी और बंधकों को मुक्त कराने का काम भी सरकार के द्वारा सौंपा जाता जाता रहा है. सायरेट मटकल को ब्रिटेन की विशेष वायु सेवा या एसएएस के तर्ज पर बनाया गया था. जो ब्रिटिश सेना की एक विशेष इकाई बल है जो 1990-91 में पहले खाड़ी युद्ध के दौरान अपने साहसी अभियानों और 1980 में लंदन में ईरानी दूतावास से बंधकों को बचाने के लिए दुनिया भर में विख्यात है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सायरेट मटकल के ऑपरेशन बेहद सीक्रेट रहे हैं
सायरेट मटकल के अधिकांश कार्यों को सार्वजनिक नहीं किया जाता रहा है और इसकी गतिविधियों को बेहद गुप्त माना जाता है. योम किप्पुर युद्ध में, सायरेट मटकल ने मुख्य रूप से सिनाई और हर्मन में लड़ाई लड़ी थी. दूसरे लेबनान युद्ध के दौरान, यूनिट ने लेबनान में कई ऑपरेशन को अंजाम दिया था.
हमास ने इजरायल को दी है धमकी
फिलिस्तीनी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट हमले के बाद कम से कम 150 लोगों को बंधक बना लिया है. इसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. हमास ने धमकी दी है कि गाजा पट्टी पर एक-एक हवाई हमले के बदले में एक-एक बंधक को मौत के घाट उतारा जाएगा. दरअसल, इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी की पूरी घेराबंदी करने के लिए वहां खाना-पानी, बिजली, गैस और फ्यूल की सप्लाई रोकने के आदेश दिए थे. इसके बाद हमास ने ये धमकी दी. गाजा में 2.3 मिलियन लोग रहते हैं.
गाजा-हमास युद्ध का बुधवार को पांचवा दिन
गौरतलब है कि इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच 5 दिनों से जंग चल रही है. 'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हमलों में 3600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं. हमास के लड़ाकों ने कई लोगों को बंधक बना लिया है. उन्हें गाजा पट्टी के इलाकों में और सुरंगों में रखा गया है. जंग के पांचवें दिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमास के लड़ाकों को इजरायली लोगों को गन पॉइंट पर बंधक बनाते देखा जा सकता है. बंधकों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं