दिल्ली में एक टैक्सी चालक को बीच सड़क पर 200 मीटर तक घसीटने का एक दर्दनाक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से आरोपी शख्स कार को तेज गति से चला रहा है और इस दौरान कार का चालक उसपर लटका हुआ है. इस घटना का वीडियो उस कार के पीछे से आ रही कार में बैठे किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़ित चालक की टैक्सी को लूटकर भाग रहे थे. इसी दौरान जब उसने इसका विरोध किया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे घसीटते हुए भागने लगे. इस घटना में पीड़ित टैक्सी चालक की मौत हो गई है. पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. घटना दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके की बातई जा रही है.
पुलिस ने मृतक की पहचान 43 वर्षीय बिजेंद्र के रूप में की गई है. बिजेंद्र फरीदाबाद का रहने वाला है. पुलिस ने फिलहाल इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सड़क किनारे घायल स्थिति में पड़ा रहा शख्स, किसी ने नहीं की मदद
इस घटना को लेकर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपियों ने टैक्सी चालक से उसकी टैक्सी लूटने के बाद उसे घायल हालत में सड़क पर ही छोड़ दिया है. घटनास्थल से लगातार कई कारें फर्राटा भरती दिखी लेकिन किसी ने भी रुककर ना तो घायल को देखा और ना ही उसकी मदद करने की कोशिश की.
सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को बाद में सूचना मिली की एक शख्स घायल स्थिति में रोड़ पर गिरा हुआ है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने घायल शख्स को पास के अस्पताल लेकर गई जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि इस घटना में बिजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी. पुलिस फिलहाल बिजेंद्र के कातिलों की तलाश में जुटी है. घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. ताकि आरोपियों के बारे में कुछ पता लगाया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं