संत प्रेमानंद महाराज के सेवक दीपक कुमार उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. 25 सितंबर 2026 को वृंदावन में चौथी मंजिल से गिरने के कारण रसिक की मौत हो गई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है. इस रिपोर्ट ने आत्महत्या के शुरुआती दावों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले को हत्या की साजिश की ओर मोड़ दिया है.