विज्ञापन

क्या होता है प्लेन का हाईजैक कोड? जिसे लेकर इजरायल जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप

What Is Plane Hijack Code: दुबई से इजरायल की तरफ से जा रही प्लाइट ने अचानक अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी सिग्नल भेजा. इसके कुछ ही देर बाद, उसने 7500 कोड भेजा, जिसका मतलब विमान का हाइजैक होना या उसमें कोई गैर-कानूनी दखल होना होता है.

क्या होता है प्लेन का हाईजैक कोड?  जिसे लेकर इजरायल जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप
प्लेन हाइजैक होने पर भेजा जाता है ये कोड

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान को लेकर अचानक हड़कंप मच गया. इस विमान में मौजूद पायलट्स ने एक ऐसा कोड जारी किया, जिसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं. दरअसल ये कोड हाईजैकिंग का था, जिसे इस फ्लाइट में मौजूद एक पायलट ने भेजा था. हालांकि बाद में बताया गया कि पायलट्स के बीच आपसी झगड़े की वजह से ये इमरजेंसी कोड जनरेट किया गया. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि ये इमरजेंसी कोड क्या होता है और हाईजैकिंग जैसी स्थिति में पायलट्स से लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल कैसे रिएक्ट करता है. 

क्या होता है हाईजैकिंग का कोड?

हवा में उड़ रहे विमानों में सुरक्षा को लेकर कई चीजों को कोड में बताया जाता है. ऐसा ही एक कोड हाईजैकिंग को लेकर भी होता है. जब भी प्लेन को हाईजैक किया जाता है या फिर ऐसी कोई स्थिति बनती है तो पायलट 7500 कोड भेजते हैं. इसमें सिर्फ कोड भेजना होता है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल इसे रिसीव करता है. इसके बाद कंफर्म किया जाता है और सूचना सही पाए जाने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाती है. आमतौर पर ये कोड तब भेजा जाता है जब पायलट्स बोलने की स्थिति में नहीं होते हैं. 

कैसे जाता है मैसेज?

पायलट जैसे ही कॉकपिट से ये कोड डायल करते हैं, तुरंत एटीसी की स्क्रीन पर अलर्ट फ्लैश होना शुरू हो जाता है. इससे अधिकारियों को पता चलता है कि प्लेन को कब्जे में ले लिया गया है और पायलट्स बोलने की स्थिति में नहीं हैं. इसे एक साइलेंट अलार्म की तरह देखा जाता है. 

कोड मिलने के बाद क्या होता है?

हाईजैकिंग का इमरजेंसी कोड मिलने के बाद प्रोटकॉल फॉलो किया जाता है. इसमें पायलट से सीधे हाईजैकिंग की बात नहीं की जाती है. इसमें सिर्फ कोड की पुष्टि की जाती है. मैसेज दिया जाता है- Confirm squawking 7500, अगर पायलट्स की तरफ से हामी भरी जाती है तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी जाती है. 

हवा में उड़ते हैं फाइटर प्लेन

जिस देश की सीमा में इस हाईजैकिंग कोड की पुष्टि होती है, वहां के फाइटर जेट्स को तुरंत फ्लाइट का पीछा करने के लिए कहा जाता है. दोनों तरफ से फाइटर प्लेन उस विमान की निगरानी करते हैं और उसे सेफ लैंडिंग करने का निर्देश देते हैं. उस रूट के सभी विमानों को डायवर्ट किया जाता है और नजदीकी एयरपोर्ट में रनवे पर तैयारी शुरू हो जाती है. 

हाईजैकिंग के अलावा प्लेन के इमरजेंसी कोड

  • विमान में रेडियो संपर्क टूटने या फिर किसी तरह के फेल्योर होने पर 7600 कोड डायल किया जाता है
  • विमान में बाकी तरह की इमरजेंसी जैसे- तकनीकी खराबी और मेडिकल इमरजेंसी के लिए 7700 डायल होता है
  • विमान की इमरजेंसी लैंडिंग या इंजन में खराबी के दौरान मेडे मेडे का कॉल दिया जाता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plane Hijack, Plane Hijacking, Plane Hijack Code, Plane Emergency Code
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com