इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Israel-Hamas War)के बीच सीजफायर बुधवार (29 नवंबर) को सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इन दो दिनों में हमास 20 बंधकों को रिहा करेगा. बदले में इजरायल 60 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा. 7 अक्टूबर को इजरायल पर रॉकेट हमलों के बाद हमास के लड़ाके कम से कम 240 लोगों को बंधकर बनाकर ले गए थे. इन बंधकों में 25 वर्षीय इजरायली रोनी क्रिबॉय भी शामिल थे, जो रविवार को हमास के रिहा किए गए लोगों में शामिल थे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 25 वर्षीय रोनी क्रिबॉय के रिश्तेदारों ने बताया कि रिहा होने से पहले क्रिबॉय हमास के चंगुल से कुछ देर के लिए बच गया था. जिस बिल्डिंग में उसे बंधक बनाकर रखा गया था, वह इजरायल की गोलीबारी के दौरान ढह गई थी. क्रिबॉय यहां से बचकर निकलने में कामयाब हो गए थे. हालांकि, हमास के लड़ाकों ने उसे दोबारा बंधक बना लिया.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इजरायल-हमास के बीच 2 दिन बढ़ा सीजफायर, कतर और इजिप्ट ने मिलकर क्या करवाई डील?
आउटडोर डांस पार्टी से बनाए गए थे बंधक
क्रिबॉय के परिवार ने कहा, "क्रिबॉय एक आउटडोर डांस पार्टी में स्टेज हैंड के रूप में काम करता था. 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने यहां 364 लोगों को मार डाला. हमास के लड़ाके 240 लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. इनमें क्रिबॉय भी था.
क्रिबॉय के सिर पर आई थीं चोटें
क्रिबॉय की आंटी येलेना मैगिड ने इजरायल के Kan Radio के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने क्रिबॉय की वापसी के बाद उससे बात की. उन्होंने बताया कि हमास के लड़ाकों ने उन्हें बंधक बनाकर एक बिल्डिंग में रखा था. वहां गोलीबारी और बमबारी की गई थी. वहां क्रिबॉय के सिर पर चोटें आई थीं.
"हमें कोई नहीं रोकेगा": इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा में सैनिकों से की मुलाकात
गाजावासियों ने पकड़कर हमास को सौंपा
येलेना मैगिड ने बताया, "वह चार दिनों तक अकेले भागने और छिपने में कामयाब रहा. उन्होंने राफाह बॉर्डर तक पहुंचने की कोशिश की. आखिर में गाजावासियों ने उसे पकड़ लिया और हमास को सौंप दिया."
रूस को खुश करने के लिए हमास ने किया रिहा
क्रिबॉय की दोहरी रूसी नागरिकता का हवाला देते हुए हमास ने कहा कि उसे मॉस्को को दिखाने के लिए रिहा किया गया है. क्योंकि रूस 7 हफ्ते से जारी जंग में खुले तौर पर हमास का समर्थन करने वाली एकमात्र विश्व शक्ति है. बता दें हमास ने डील के मुताबिक अब तक महिलाओं, बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को छोड़ा है. लेकिन हमास ने रविवार को बाकी बंधकों को साथ 25 साल के क्रिबॉय को भी छोड़ा.
गाजा से लौटे दूसरे बंधकों की तरह क्रिबॉय को भी मीडिया से दूर रखा गया है. इजरायली अधिकारी उनके फिजिकल और इमोशनल सुधार में मदद करने पर फोकस कर रहे हैं.
"वो एक भयानक आघात...", हमास द्वारा रिहा की गई 4 वर्षीय अमेरिकी बच्ची को लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने कहा
हमास के चंगुल से बंधकों की रिहाई के बीच जो बाइडेन ने किया गाजा सीजफायर को बढ़ाने का समर्थन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं