इजरायल में हुए हमास के हमले (Israel Palestine Conflict) में भारत की एक नर्स भी घायल हुई हैं. इजरायल में मेडिकल केयर टेकर का काम करने वाली शीजा आनंद के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की एस्केलॉन के एक अस्पताल में सर्जरी चल रही है. वह न तो चल सकती है, न ही बैठ सकती है. वह कई ऑपरेशन से गुजर चुकी है." आनंदन ने अपनी पत्नी के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. भारत ने इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए गुरुवार से 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया है.
आनंदन ने कहा, "ऑपरेशन अजय के बावजूद मेरी पत्नी जल्द ही भारत लौटने की स्थिति में नहीं है. वह तीन सर्जरी से गुजर चुकी हैं. उनकी पीठ, पैर और चेस्ट में सर्जरी हुई है." इजरायल से भारतीयों का पहला जत्था शुक्रवार को पहुंचेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
41 साल की शीजा आनंदन 7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट में हमले में घायल हो गई थीं. उनके पति ने बताया, 'वह उनके साथ वीडियो कॉल पर थी, तभी एक धमाका हुआ और वह जख्मी हो गईं.' बाद में पता चला कि दक्षिण इजरायल के जिस इलाके में यह धमाका हुआ वहां पर हमास ने हमला कर दिया था.
NDTV की टीम रविवार को गाजा पट्टी से कुछ ही किलोमीटर दूर एक तटीय शहर एस्केलॉन पहुंची और स्थानीय लोगों की परेशानी का जायजा लिया.
भूमध्यसागरीय तट पर स्थित एस्केलॉन अपने पुरातात्विक स्थल और दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जल रिवर्स ऑस्मोसिस डिसेलिनेशन प्लांट के लिए जाना जाता है.
ये भी पढ़ें:-
Hezbollah: क्या इजरायल को हिजबुल्लाह के हमले का डर? आखिर हमास को क्यों करता है सपोर्ट
क्या हमास ने इजरायली बच्चों की हत्या कर जलाए शव, PM बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया को दिखाए सबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं