इजरायल और फिलिस्तीन संगठन हमास की लड़ाई (Israel Palestine Conflict) खतरनाक मोड़ ले चुकी है. बीते 6 दिनों से दोनों तरफ से रॉकेट और मिसाइलें दागी जा रही हैं. बमबारी की जा रही है. हमास ने हमले के बाद 150 से ज्यादा इजरायली लोगों और कुछ विदेशियों को बंधक बना लिया था. उन्हें गाजा (Gaza Strip) में सुरंगों के अंदर रखा गया है. बंधकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हमास (Hamas) ने एक-एक हवाई हमले के बदले एक-एक बंधक को मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी. हमास पर बच्चों की हत्या के भी आरोप लगे हैं. हालांकि, हमास इससे इनकार करता आया है. लेकिन, अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया को इसके सबूत दिखाए हैं.
इजरायली पीएम के ऑफिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर मृत शिशुओं की भयावह तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मीटिंग के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को भी दिखाया था. नेतन्याहू के ऑफिस ने दावा किया कि ये तस्वीरें हमास द्वारा मारे गए और जलाए गए बच्चों की हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इजरायल के पीएम ऑफिस ने X पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- चेतावनी: ये हमास के दरिंदों द्वारा बच्चों की हत्या और उनके शवों को जलाए जाने की भयावह तस्वीरें हैं. हमास इंसान नहीं हैं. वो ISIS हैं."
जो बाइडेन ने भी किए थे ऐसे दावे
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन में दावा किया था कि हमास इजरायली बच्चों के सिर कलम कर रहा है. अमेरिका में बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में हमास-इजराइल जंग पर भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा- "इजराइल पर हमास का हमला, पूरी तरह से क्रूरता का काम है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आतंकियों को बच्चों के सिर कलम करते हुए देखूंगा. इजरायल ने पहले इसकी पुष्टि नहीं की. अब इजरायल के पीएम ऑफिस ने तस्वीरें दिखाई हैं.
हमास ने आरोपों को किया था खारिज
दरअसल, हमास ने मजबूती से बच्चों को मारने के बाइडेन के दावे को खारिज किया था. हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने कहा, "हमें एक ऐसी तस्वीर दिखा दीजिए, जिसमें हमने औरतों और बच्चों को मारा है. हम आम नागरिकों को नहीं मारते हैं. ये पश्चिमी देशों और उनकी मीडिया का फैलाया प्रोपेगैंडा है."
जंग में अब तक 4 हजार से ज्यादा मौतें
इजरायल और हमास की जंग में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें इजरायल के 1300 से ज्यादा नागरिक और सैनिक शामिल हैं. जबकि गाजा में भी 1100 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की जानें जा चुकी हैं.
अमेरिका ने इजरायल के लिए फिर दिखाया समर्थन
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ तेल अवीव में एक ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल के लिए अटूट अमेरिकी समर्थन दिखाया. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "आप अपनी रक्षा करने के लिए अपने आप में काफी मजबूत हो सकते हैं. लेकिन जब तक अमेरिका मौजूद है, आपको ऐसा कभी नहीं करना पड़ेगा. हम हमेशा आपके साथ रहेंगे."
ये भी पढ़ें:-
NDTV Explains: क्या मोसाद को 3 दिन पहले मिल चुका था हमास के हमले का इनपुट, इजिप्ट का क्या है दावा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं