इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष का आज 9वां दिन है. इस बीच इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा बॉर्डर पर जाकर सैनिकों से मुलाकात की और उनको बताया कि अगले कदम के लिए तैयार रहिए. इज़रायल ने अब जमीनी जंग की तैयारी कर ली है. ऐसे में बिगड़ते हालात के बीच भारत लगातार इज़रायल से अपने नागरिकों को निकाल रहा है. इजराइल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था शनिवार को एक विशेष उड़ान से स्वदेश के लिए रवाना हुआ. विशेष उड़ानें उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को शुरू की गईं, जो गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली शहरों पर किए गए भीषण हमलों के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर स्वदेश लौटना चाहते हैं.
हमास के हमले में इजराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में कम से कम 1,900 लोग मारे गए हैं. इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने विवादित गाजा पट्टी में वायु सेना, थल सेना और नौसेना के साथ ‘समन्वित' हमले की तैयारी की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
IsraelPalestineConflict, Pm Benjamin Netanyahu, Israel-Hamas War, Israel-Gaza War, Israel-palestine