विज्ञापन

युद्ध के बीच इजरायल का हाल, जमीन के तीन मंजिल नीचे एक अस्पताल-NDTV GROUND REPORT

तेल अवीव के सबसे बड़े अस्पताल को पार्किंग लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है. पूरा अस्पताल जमीन से तीन मंजिल नीचे से चल रहा है. यहां सारे इंतजाम हैं.

युद्ध के बीच इजरायल का हाल, जमीन के तीन मंजिल नीचे एक अस्पताल-NDTV GROUND REPORT
  • ईरान और इजरायल के बीच युद्ध 28 फरवरी से जारी है, जिसमें दोनों पक्षों ने मिलकर और जवाबी हमले किए हैं
  • ईरान ने तेल अवीव पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें करीब बीस लोगों की मौत हुई है
  • तेल अवीव के इच्किलोव अस्पताल को युद्ध के हालात के लिए खास तैयारियां करके अंडरग्राउंड पार्किंग में बदला गया है
तेल अवीव:

ईरान के साथ इजरायल की जंग लंबी खींचती जा रही है. 28 फरवरी से शुरू हुई जंग को महीनेभर से ज्यादा हो गया है. हमला अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किया था. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमला कर दिया. 28 फरवरी से ही इजरायल पर ईरान मिसाइलों और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. ईरानी हमलों में इजरायल में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है. 

ईरान लगातार राजधानी तेल अवीव पर हमले कर रहा है. इस बीच इजरायल भी अपनी तैयारी कर रहा है. तेल अवीव के सबसे बड़े अस्पताल इच्किलोव में खास इंतजाम किए गए हैं. यहां की अंडरग्राउंड पार्किंग को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है. NDTV ने ग्राउंड पर पहुंचकर देखा कि ये अस्पताल जितना जमीन के ऊपर से दिखाई पड़ता है, उतना ही ये जमीन के नीचे भी है. इस अस्पताल को इस तरह से बनाया गया है कि ये बमबारी और मिसाइल हमला तक झेल सकता है.

ज्यादातर अस्पताल जमीन से तीन मंजिला नीचे शिफ्ट कर दिया गया है. पूरा अस्पताल अब पार्किंग लॉट में तैयार कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 20 साल पहले ही इस अस्पताल को इस सोच के साथ बनाया गया था कि कभी अगर युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो पार्किंग लॉट को अस्पताल में बदला जा सकता है. यहां पहले से ही सारे इंतजाम करके रखे गए थे.

यह भी पढ़ेंः एक हाथ में बम, दूसरे में बातचीत: ईरान पर अमेरिका का ‘डबल अटैक'

पार्किंग लॉट में पर्दे लगाकर छोटे-छोटे क्यूबिकल बनाकर एक कमरा बनाया गया है. इसमें एक बेड रखा है और सारी जरूरी चीजें हैं. 

ये दिखाता है कि जंग के माहौल में कैसे एक अस्पताल पार्किंग लॉट से चल रहा है. इस अस्पताल के हर हिस्से का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है. ये सारे इंतजाम इसलिए किए गए हैं ताकि जब मिसाइल हमला हो या बाहर कोई बमबारी हो तो मरीजों को भागना न पड़े और उनका इलाज चलता रहे. 

यह भी पढ़ेंः तेल अवीव के आसमान में मंडरा रहे हैं हजारों कौए! जंग के बीच वायरल इस खौफनाक वीडियो का 'कड़वा सच'

यह भी पढ़ेंः 21वीं सदी में युद्ध की दिशा तय कर रहे हैं ड्रोन + डेटा + AI, क्या होना चाहिए भारत का प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Iran War, America Israel And Iran War, Israel, Tel Aviv, Benjamin Netanyahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com