Israel Hamas War: गाजा में जारी संघर्ष के बीच कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों की कमी को पूरा करने के लिए कई विदेशी श्रमिकों ने इज़राइल में प्रवेश किया है. जानकारी के अनुसार 14, 575 विदेशी श्रमिक इज़राइल काम के लिए आए हैं. गुरुवार सुबह 210 श्रीलंकाई इज़राइल में पहुंच, जो कि यहां खेती का काम करेंगे. हवाई अड्डे पर विदेशी श्रमिक प्रशासन के प्रमुख और उनकी टीम द्वारा इन श्रमिकों का स्वागत भी किया गया.
इज़राइल की जनसंख्या और आव्रजन प्राधिकरण और इज़राइली सरकार के प्रतिनिधि कार्य वीज़ा नियमों को आसान बनाकर अधिक विदेशी श्रमिकों को देश में लाने का काम कर रहे हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था. जिसमें करीब 1140 लोगों की मौत हो गई थी. हमले के दौरान 150 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक भी बना लिया था. जिसके बाद इजरायल ने हमास को कुचलने की कसम खाई थी और जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया था.
इस युद्ध में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. युद्ध का सबसे ज्यादा असर गाजा (Gaza) पर पड़ा है. हमास शासित गाजा पट्टी के कब्जे वाले स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में मौतों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है.
इज़रायली सेना का कहना है कि गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई के दौरान उसके 167 सैनिक मारे गए हैं. सेना का कहना है कि 7 अक्टूबर के बाद से अब तक 500 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- गाजा की रहने वाली महिला को 5 किमी चलकर पैदल पहुंचना पड़ा अस्पताल, दिया 4 बच्चों को जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं