विज्ञापन

Iran-Israel War News: ईरान ने कहा, खामेनेई की मौत का लेंगे बदला, इजरायल ने तेहरान में गिरा दिए मिसाइल

Israel Attacked Iran:ईरान के खिलाफ 24 घंटे पहले शुरू हुए भीषण एयर स्ट्राइक के बाद भी इजरायल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान की राजधानी तेहरान में फिर एक बार एक के बाद एक कई धमाकों से दहल गई है.

Iran-Israel War News: ईरान ने कहा, खामेनेई की मौत का लेंगे बदला, इजरायल ने तेहरान में गिरा दिए मिसाइल
isarel attacked iran
  • ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है और दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं
  • सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने बदले की बात कही है
  • इजरायल ने ईरान की धमकियों को नजरअंदाज करते हुए तेहरान पर कई मिसाइल हमले किए हैं
नई दिल्ली:

ईरान और इजरायल के बीच जंग अब अपने एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गई है. दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान और आगबबूला हो गया है. उसने खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात भी कही है,लेकिन इस बीच इजरायल ने फिर ईरान पर एक के बाद एक कई धमाके किए हैं. इजरायल ने ईरान की धमकी को दरकिनार करते हुए तेहरान पर एक के बाद एक कई मिसाइल गिराकर लोगों को दहशत में डाल दिया है. 

ईरान की धमकी का नहीं पड़ा असर 

इजरायली सेना ने तेहरान के कई इलाकों में लगातार हमले किए हैं. कई हमले तो तेहरान के बीचोबीच किए गए हैं. शनिवार को भी इजरायली वायुसेना ने बड़े पैमाने पर तेहरान में हवाई हमला किया था. बता दें ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान ने बदले का ऐलान किया था. इस ऐलान के कुछ ही देर बाद इजरायल वायुसेना ने तेहरान में बड़ा हमला किया है.

आज मीटिंग लेंगे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

टाइम्स ऑफ इजरायल ने इजरायली मंत्री के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज शाम 9 बजे अपनी सिक्योरिटी कैबिनेट की मीटिंग करेंगे. इजरायल मने एक बार फिर से ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. इससे पहले ईरान ने अमेरिका और इजरायल को इस भीषण हमले पर बदला लेने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें-  ईरान के हमलों के बीच दुबई ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए अलर्ट, हर अपडेट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Isarel News, Iran Isarel War, Iran Israel Attack News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com