इजरायल ने रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर हमला किया है, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है. फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा के मुताबिक विवार को गाजा की एक मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हो गए. मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के नजदीक स्थित मस्जिद पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब फिलीस्तीी क्षेत्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध को शुरू हुए एक साल पूरा होने वाला है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मस्जिद का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को रखने के लिए किया जा रहा था. गाजा में भी लगातार इजरायल हमले कर रहा है. एक साल पहले शुरू हुई लड़ाई अभी भी जारी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इजरायली सेना ने बयान में कही ये बात
इस हमले पर इजरायली सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने हमास आतंकवादियों पर सटीक हमला किया, जो एक कमांड और नियंत्रण केंद्र की मौजूदगी में काम कर रहे थे, इससे पहले डेर अल बलाक में स्थित 'शुहादा अल-अक्सा' मस्जिद के रूप में काम करती थी.
आईडीएफ का ये है दावा
आईडीएफ का दावा है कि भले ही मस्जिद हो या स्कूल हो वहां पर हमास कंट्रोल सेंटर चलाता है. साथ ही उनका दावा है कि उन्होंने यहां से नागरिकों को पहले ही हट जाने के लिए आगाह किया था. गाजा में पिछले कुछ दिनों में हमले तेज हो गए हैं. इजरायली सेना को अंदेशा है कि 7 अक्टूबर को एक साल होने वाला है और इस मौके पर हो सकता है कि हमासा हमले करे और इस वजह से इजरायल बार-बार हमले कर रहे हैं.
बेरूत में कुछ दिनों में हुए 30 हमले
वहीं बेरूत में भी 30 हमले हुए हैं, उसमें इजरायल ने कहा है कि वो अपने हमलों को जारी रखेगा. हमास के हेल्थ ऑफिशियल की तरफ से बताया जाता है कि वहां पर कितनी मौत हुई है लेकिन इजरायल का हमास को खत्म करने का लक्ष्य अभी खत्म नहीं हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं