- ईरान लगातार दुबई को निशाना बना रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर ईरान ने दुबई को निशाना बनाया.
- दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा. साथ ही इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया है.
- दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से एक इमारत को मामूली नुकसान हुआ है.
ईरान और इजरायल का युद्ध हर गुजरते वक्त के साथ तेज होता जा रहा है. ईरान, इजरायल के साथ ही मिडिल ईस्ट के देशों को लगातार निशाना बना रहा है. खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई पर एक बार फिर ईरान ने हमला बोला है. इसके बाद दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा. हमले के बाद इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया है.
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई में भीषण धमाके सुने गए. इसके कारण इमारतें हिल उठी और मिडिल ईस्ट के इस फाइनेंशियल हब के एक केंद्रीय इलाके में धुएं का एक बड़ा गुबार देखने को मिला.
BREAKING Blasts heard, smoke seen over central Dubai, says AFP correspondent pic.twitter.com/TW2z7ncjhQ
— AFP News Agency (@AFP) March 13, 2026
किसी के घायल होने की खबर नहीं: दुबई मीडिया ऑफिस
दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे के कारण मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से को मामूली नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है.
एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सफल इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे के कारण मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से में मामूली नुकसान हुआ है. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है."
Authorities confirm that debris from a successful interception caused a minor incident on the façade of a building in central Dubai. No injuries have been reported.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 13, 2026
शेख जायद रोड की ओर से सुने गए सायरन
एएफपी संवाददाता ने इमारत को हिलते हुए महसूस किया और एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. साथ ही शहर की मुख्य सड़क शेख जायद रोड की ओर से सायरन की आवाजें भी सुनी गई.
दुबई को लगातार निशाना बना रहा ईरान
इससे पहले, ईरान द्वारा आर्थिक संस्थानों पर हमला करने की धमकी के बाद गुरुवार को दुबई के वित्तीय जिले के पास एक ड्रोन गिर गया, जिसके चलते कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.
मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात ईरान के लगातार हमलों का शिकार रहा है. दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट में से एक दुबई के एयरपोर्ट सहित बंदरगाह और पाम जुमेराह सहित लग्जरी रियल एस्टेट को बार-बार निशाना बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं