नई दिल्ली:
इराक के उत्तरी हिस्से में बंदूकधारियों ने सात शिया मुसलमानों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जातीय हिंसा का शिकार बनाया गया।
तूज खोरमातो शहर के मेयर शलाल अब्दुल ने शनिवार को कहा कि हमला अमरेली के शिया तुर्कमान गांव के नजदीक हुआ। उन्होंने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और शियाओं को सुन्नी अरब लोगों से अलग कर उन्हें गोली मार दी और सुन्नी लोगों को जाने दिया।
अब्दुल ने कहा, ‘‘आतंकवादी हमारे इलाकों में जातीय हिंसा फैलाना चाहते हैं। आज (शनिवार) का हमला जातीय नरसंहार था।’’ तूज खोरमातो बगदाद से करीब 210 किलोमीटर उत्तर में है। तूज खोरमातो पुलिस के कप्तान माजीन अब्दुल्ला ने हमले की पुष्टि की। वर्ष 2005 से 2008 के बीच इराक में हिंसा की घटनाएं कम हो गई थीं लेकिन घातक हमले लगभग रोजाना जारी हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Iraq, Shias Killed, Shia-sunni Issue, शिया-सुन्नी, इराक, शियाओं की हत्या