विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

इराक में रमादी के निकट आईएस की घुसपैठ की नाकाम की गई, दोनों पक्षों को हुआ नुकसान

कुछ घंटों की भीषण लड़ाई के बाद तीनों क्षेत्रों को सुरक्षा बलों ने दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया. लड़ाई में दोनों ही पक्षों को नुकसान हुआ.

Also Read in
इराक में रमादी के निकट आईएस की घुसपैठ की नाकाम की गई, दोनों पक्षों को हुआ नुकसान
आईएस ने रमादी के आसपास कब्जा कर लिया था...
  • आईएस ने रमादी के आसपास के क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था
  • रमादी सुन्नी बहुल अनबार प्रांत की राजधानी है
  • रमादी लंबे समय से आतंकवाद का सामना कर रही है
रमादी: सुरक्षा सूत्रों का दावा है कि इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने पश्चिमी बगदाद में रमादी के आसपास के क्षेत्रों पर अपना कब्जा कर लिया था, लेकिन सुरक्षा बलों ने बड़ी तेजी से इस क्षेत्र को दोबारा अपने नियंत्रण में कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि जिहादी घुसपैठियों ने शहर के निकट के तीन क्षेत्रों पर कुछ समय के लिए कब्जा कर लिया था. रमादी सुन्नी बहुल अनबार प्रांत की राजधानी है और लंबे समय से आतंकवाद का सामना कर रही है.

इराक में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले, 300 से ज्यादा आतंकी ढेर

कुछ घंटों की भीषण लड़ाई के बाद तीनों क्षेत्रों को सुरक्षा बलों ने दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया. लड़ाई में दोनों ही पक्षों को नुकसान हुआ.

इराकी प्रधानमंत्री ने कहा, IS द्वारा पकड़े गए भारतीयों के बारे में अभी कुछ नहीं पता

प्रांतीय पुलिस प्रमुख मेजर जनरल हादी रजीज कसार ने संवाददाताओं को बताया, सुरक्षा बलों और कबीले के लोगों ने तीन स्थानों पर अपना नियंत्रण फिर से स्थापित कर लिया. उन्होंने बताया, दाएश के सभी आतंकी मारे गए.अरबी में इस्लामिक स्टेट को दाएश कहा जाता है. चरमपंथियों ने सुरक्षा बलों का ध्यान अपने दो आखिरी गढ़ से हटाने की कोशिश में शायद यह हमला किया था. सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह चरमपंथियों को उनके अंतिम दो गढ़ से हटाने के लिए अभियान शुरू किया है.

ईराक : सुरक्षाबलों ने IS के 55 आतंकवादियों को मार गिराया

नाम न जाहिर करने के शर्त पर एक जनरल ने एएफपी को बताया कि सरकारी बलों ने 20 जिहादियों को मार गिराया है.रमादी अस्पताल के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि दो सुरक्षाकर्मियों की इस लड़ाई में मौत हो गई और 18 नागरिक घायल हो गए.जनरल ने बताया कि रमादी शहर और आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iraq, IS, Ramadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com