विज्ञापन

AIIMS जोधपुर से पढ़ाई और अब कर दिया UPSC टॉप, जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री

UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri Profile: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में टॉप किया है. अनुज ने बतया कि उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया और कुछ पूर्व आईएएस अधिकारियों की गाइडेंस में तैयारी की.

AIIMS जोधपुर से पढ़ाई और अब कर दिया UPSC टॉप, जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री
UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri Profile

UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri Profile:  लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है. उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है. अनुज अग्निहोत्री पेशे से एक डॉक्टर हैं और एम्स जोधपुर से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. अनुज ने 2023 में अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद से ही वो लगातार सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुट गए. आइए जानते हैं कि अनुज अग्निहोत्री का सफर कैसा रहा और उन्होंने कैसे ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 

राजस्थान के इस गांव से हैं अनुज अग्निहोत्री

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के जोधपुर जिले के राहता गांव से हैं. उन्होंने 12वीं के बाद मेडिकल की पढ़ाई शुरू की, लेकिन सपना सिविल सर्विस में जाने का था. यही वजह है कि डॉक्टर बनने के बावजूद उन्होंने कोशिश नहीं छोड़ी और आज यूपीएससी टॉप कर कीर्तिमान हासिल कर लिया है. एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुज के पिता कोटा के न्यूक्लियर पावर प्लांट (परमाणु ऊर्जा संयंत्र) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं.

पेशे से डॉक्टर अनुज ने इस परीक्षा में 'मेडिकल साइंस' को अपने वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में चुना था. अपनी इस शानदार उपलब्धि के बाद NDTV से बात करते हुए 26 वर्षीय अनुज ने कहा, "मैं अपनी सफलता के पीछे किस्मत को एक बड़ा कारण मानता हूं."

कुछ ऐसा रहा सफर 

अनुज का शिखर तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. देश की इस बड़ी परीक्षा में उनका ये तीसरा अटेंप्ट था. अपने पहले अटेंप्ट में उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह नागरिक सेवा) के लिए हुआ था, जहां वो फिलहाल ट्रेनिंग ले रहे हैं. 

कैसे की तैयारी?

आत्म-अनुशासन और दृढ़ता में विश्वास रखने वाले अनुज ने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग पर भरोसा किया. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए दिल्ली स्थित 'Ensure IAS' से इंटरव्यू के लिए गाइडेंस लिया.

'Ensure IAS' के मेंटर और पूर्व IRS अधिकारी सचिन जैन, जिन्होंने इंटरव्यू के दौरान अनुज को गाइड किया था, उन्होंने NDTV से कहा, "अनुज हमेशा सीखने के लिए तत्पर रहते थे. हमारे अपने सिविल सेवा इंटरव्यू के अनुभवों ने उनकी काफी मदद की."

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri Profile, UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri, Who Is UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com