विज्ञापन

भारत मदद लेने आने वाला था ईरानी हवाई जहाज, अमेरिका ने एयरस्‍ट्राइक में मार गिराया

Iran US War: भारत 'मदद' लेने आने वाला ईरानी हवाई जहाज अमेरिका की एयरस्‍ट्राइक में क्षतिग्रस्‍त हो गया है. बताया जा रहा है कि महान एयर का ये विमान मशहद हवाई अड्डे पर खड़ा था, जब इसे निशाना बनाया गया. भारत के लिए यह 1 अप्रैल को उड़ान भरने वाला था.

भारत मदद लेने आने वाला था ईरानी हवाई जहाज, अमेरिका ने एयरस्‍ट्राइक में मार गिराया
  • अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर महान एयर का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है
  • क्षतिग्रस्त विमान भारत में मानवीय सहायता सामग्री लेकर नई दिल्ली आने वाला था, जिससे मिशन प्रभावित हो सकता है
  • मशहद हवाई अड्डा नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार के उपयोग के कारण अमेरिकी सेना के निशाने पर है
तेहरान:

अमेरिकी हवाई हमलों में एक ईरानी जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है. ये जहाज भारत सहायता सामग्री लेने के लिए आना वाला था. ईरानी अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर हुए अमेरिकी हवाई हमले में महान एयर का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भारत में मानवीय सहायता सामग्री जुटाने के लिए जा रहे मिशन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि विमान को कथित तौर पर इस सप्ताह नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, ताकि ईरानी लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री और सहायता सामग्री लाई जा सके. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है. 

क्‍यों अमेरिका के निशाने पर मशहद हवाई अड्डे?

मशहद एयरपोर्ट ईरान के रज़ावी खुरासान प्रांत के मशहद में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. यह एयरपोर्ट नागरिक और सैन्य दोनों हवाई अड्डे के रूप में संयुक्त रूप से इस्‍तेमाल किया जाता है. यही वजह रही कि ये एयरपोर्ट अमेरिकी सेना के निशाने पर था. ईरानी अधिकारियों ने बताया कि मशहद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हमले के बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के सैन्‍य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. ईरान अमेरिका जंग में अब तक अली हुसैनी खामेनेई समेत 3000 से ज्‍यादा लोगों की मौत ईरान में हो चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- 21वीं सदी में युद्ध की दिशा तय कर रहे हैं ड्रोन + डेटा + AI, क्या होना चाहिए भारत का प्लान

1 अप्रैल को भारत पहुंचना था ईरानी विमान 

अमेरिकी एयरस्‍ट्राक में जिस ईरानी विमान को निशाना बनाया गया, वह विमान 1 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचना था. भारत ने 18 मार्च को ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के जरिए ईरान को चिकित्सा सामग्री की पहली खेप भेजी थी. नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सहायता के लिए भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया था. इसके बाद से अब तक कई शहरों में ईरानी लोगों की मदद के लिए सहायता राशि और राहत सामग्री लोग दान कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि महान एयर एक निजी स्वामित्व वाली ईरानी एयरलाइन है जो पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के कई देशों में उड़ानें संचालित करती है.

ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध के बीच दिल्ली में सेमिनार, वकील-फौजी-प्रोफेसर सबने कहा- अमेरिका की कार्रवाई गलत

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US War, US Airstrike, India Aid Mission, Iranian Plane Hit By US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com