विज्ञापन

ईरान-अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता, इजरायल ने डील बिगाड़ने की कर ली पूरी तैयारी; लेबनान में फिर 7 मारे

वैश्विक कूटनीति के लिहाज से इस वक्त स्विट्जरलैंड सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस खुद इस बेहद संवेदनशील और हाई-लेवल बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं.

ईरान-अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता, इजरायल ने डील बिगाड़ने की कर ली पूरी तैयारी; लेबनान में फिर 7 मारे
इजरायली हमले में कम से कम 7 लेबनानी मारे गए हैं.

मध्य-पूर्व में शांति बहाली के लिए ईरान और अमेरिका स्विट्जरलैंड में बैठक के लिए जुटे हैं. इस बातचीत के जरिए दोनों देश एक नई डील की तरफ कदम बढ़ा रही हैं. इस दौरान वॉशिंगटन और तेहरान के बीच समझौते पर आधिकारिक साइन किया जाएगा.  लेकिन इस शांति वार्ता से इतर इजरायल इस समझौते को बिगाड़ने में लगा हुआ है. इजरायल ने समझौते के बीच लेबनान पर हमला कर दिया है. इस हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. 

इजरायली सेना लेबनान के रिहायशी और रणनीतिक ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है.  लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी 'नेशनल न्यूज एजेंसी' (NNA) के मुताबिक, इजरायली सेना ने लेबनान के वेस्टर्न बेका (पश्चिमी बेका) इलाके में मौजूद सोहमोर कस्बे पर एक बड़ा और भयानक हवाई हमला किया. इस अचानक हुए हमले ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी.

सोहमोर में कई लोग मरे

सोहमोर कस्बे पर हुए इस इजरायली हमले में कम से कम सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

ईरान-अमेरिका के बीच डील की कोशिशों के बीच इजरायल का यह आक्रामक रुख, पूरे मध्य-पूर्व को एक ऐसे चौराहे पर ले आया है जहां से शांति और युद्ध दोनों की राहें निकलती हैं.

पाकिस्तान और कतर कर रहे मध्यस्थता

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान और कतर इस पूरी वार्ता में मध्यस्थ (मिडिएटर) के तौर पर काम कर रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच संवाद का पुल बने हुए हैं. लंबे समय से ठप पड़ी इस बातचीत का दोबारा शुरू होना इस बात का संकेत है कि दोनों पक्ष किसी न किसी समझौते पर पहुंचने की गंभीर कोशिश में हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले- होर्मुज में कभी टोल नहीं लगेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US, Israel Lebanon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com