जवाद ज़रीफ़ की फाइल फोटो
वियना:
ईरान और छह ग्लोबल शक्तियों के बीच परमाणु करार होने के साथ ही दुनियाभर में तेल की कीमत एक डॉलर से कम हो गई है।
इस परमाणु करार के साथ ही ईरान पर लगी परमाणु पाबंदियां कम होने के आसार हैं। साथ ही ईरान का तेल निर्यात भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही कई एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था लगातार कमज़ोर हो रही है।
यूरोपियन यूनियर के एक प्रवक्ता के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे एक अंतिम बैठक की जाएगी जिसके बाद प्रेस वार्ता का ऐलान किया जाएगा।
ईरान और विश्व के छह अन्य शक्तिशाली देशों अमरीका, रुस, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के बीच वियना में वार्ता जारी है। वियना में ईरान और छह बड़े सुपर पॉवर के बीच ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील पर समझौता होने की ख़बर है।
आर्थिक पाबंदी में नरमी
इस समझौते के बाद तेहरान पर लगी आर्थिक पाबंदियों में नरमी बरती जा सकेगी।
इसके बदले में तेह़रान को अपने न्यूक्लियर कार्यक्रम पर नियंत्रण करना होगा यानि उनके पूर्व नियोजित न्यूक्लियर कार्यक्रम में फेरबदल किया जाएगा।
ये जानकारी ईरान के राजनयिक ने मंगलवार को दी है।
इस राजनयिक ने कहा, ‘हमारी मेहनत का फल हमें मिला है और हमने एक डील पर हस्ताक्षर भी कर लिया है। ईश्वर हमारे लोगों की रक्षा करे।’
ईरान के इस राजनयिक ने ये जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स को अपनी पहचान छुपाने की शर्त पर दिया है।
एक अन्य ईरानी राजनयिक ने भी इस ख़बर की पुष्टि की है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वियना, ईरान, परमाणु समझौता, Vienna, Iran, Nuclear Programme