- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में LPG कैरियर भारतीय जहाज से भारत माता के जयकारे लगे
- दो भारतीय LPG टैंकर BW Tyr और BW Elm लगभग 94,000 MT एलपीजी लेकर सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहे हैं
- BW Tyr मुंबई और BW Elm न्यू मैंगलोर पहुंचने का अनुमान क्रमशः 31 मार्च और 1 अप्रैल 2026 को है
जरा सोचकर देखिए ईरान-इजरायल युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वो नजारा कितना ही शानदार रहा होगा, जब LPG की खेप लेकर आ रहे भारतीय जहाज से भारत माता के जयकारे लगे होंगे. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में LPG की खेप लेकर आ रहे जहाज पर सवार लोग शान से लहराते तिरंगे के साथ भारत माती की जयकारा लगा रहे हैं.
Two LPG carriers, BW Tyr and BW Elm, carrying a combined LPG cargo of about 94,000 MT, have safely transited the region and are moving towards India shores. BW Tyr is proceeding towards Mumbai with an expected time of arrival on 31 March 2026 & BW Elm is en route to New Mangalore… pic.twitter.com/XCLv28H5XE
— ANI (@ANI) March 29, 2026
आपको बता दें कि भारत के दो LPG कैरियर, BW Tyr और BW Elm, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 94,000 MT LPG कार्गो लदा है, सुरक्षित रूप से इस क्षेत्र से गुज़र चुके हैं और भारत के तटों की ओर बढ़ रहे हैं. BW Tyr मुंबई की ओर बढ़ रहा है, जिसके 31 मार्च 2026 को पहुँचने की उम्मीद है. वहीं BW Elm न्यू मैंगलोर के रास्ते पर है, जिसके 01 अप्रैल 2026 को पहुंचने का अनुमान है.
रविवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा - एलपीजी टैंकर - BW TYR मुंबई की ओर बढ़ रहा है और इसके 31 मार्च 2026 को वहां पहुंचने की उम्मीद है.जबकि दूसरा एलपीजी टैंकर - BW ELM न्यू मैंगलोर पोर्ट की ओर जा रहा है और इसके 1 अप्रैल 2026 को पहुंचने का अनुमान है. दोनों एलपीजी टैंकर वर्तमान में ओमान की खाड़ी में हैं. हज़ारों टन एलपीजी से लदे ये दोनों कार्गो जहाज़ मध्यपूर्व एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से करीब 29 दिनों तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसे हुए थे.
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के ब्लॉक होने से भारत को सप्लाई होने वाला करीब 45% कच्चा तेल और 90% LPG की सप्लाई बाधित हुई है.भारत अपनी ज़रूरत का 60% LPG स्टॉक आयात करता है, जिसका 90% मध्यपूर्व एशिया में युद्ध शुरू होने से पहले स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजरता था.शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से Strait of Hormuz के पश्चिम में अभी भी 18 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं, जिनपर करीब 500 भारतीय नाविक सवार हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, केमिकल लीक की चेतावनी, लोगों से घरों की खिड़कियां बंद रखने की अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं