Iran US Israel War LIVE: अमेरिका- ईरान के बीच भले ही सीजफायर पर सहमति बन गई है लेकिन ये युद्ध पूरी तरह नहीं थमा है. सीजफायर सिर्फ दो हफ्ते के लिए लागू है. इस बीच इजरायली सेना के हमले जारी हैं. वह लेबनान और हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूट रही है. पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल युद्धविराम को लेकर बातचीत होनी है. पाकिस्तान इसे अपनी अग्निपरीक्षा के तौर पर ले रहा है. लेकिन इससे पहले पाक ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे इजरायल बहुत ही खफा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट में इजरायल की आलोचना करते हुए उसे दुष्ट और मानवता के लिए शाप बताया है. उसकी तुलना 'कैंसर' से कर दी. जिसके बाद नेतन्याहू बहुत ही गुस्से में हैं. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच आखिर चल क्या रहा है, जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के बयान पर भड़का इजरायल, यहूदी देश को 'कैंसर' कहने पर दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ें-अमेरिका से होने वाली फाइनल वार्ता से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने डील की शर्त बता दी
IRAN-ISRAEL AND US WAR CEASEFIRE LIVE UPDATES...
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की खबरें अफवाह
ईरान के सुप्रीम लीडर के दूत ने TASS को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की खबरें महज "अफवाह" हैं और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
लेबनान में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने पर भारत ने चिंता जताई
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि उन आतंकवादियों का, जिन्होंने IDF सैनिकों पर आसन्न हमलों की योजना बनाई थी. दक्षिणी गाज़ा में महमूद बारीम, 'कताइब अल-मुजाहिदीन' संगठन का एक आतंकवादी, जो IDF सैनिकों की गतिविधियों पर नज़र रखता था और हथियारों का ज़खीरा जमा करता था. उत्तरी गाज़ा में अहमद मोहम्मद सालेह, हमास के 'नुखबा' दस्ते का एक आतंकवादी, जो IDF सैनिकों पर हुए कई हमलों के लिए ज़िम्मेदार था. इसके अलावा, हमास के कुछ और आतंकवादियों को भी निशाना बनाया गया.
'हमास के कुछ और आतंकवादियों को भी निशाना बनाया गया'
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि उन आतंकवादियों का, जिन्होंने IDF सैनिकों पर आसन्न हमलों की योजना बनाई थी. दक्षिणी गाज़ा में महमूद बारीम, 'कताइब अल-मुजाहिदीन' संगठन का एक आतंकवादी, जो IDF सैनिकों की गतिविधियों पर नज़र रखता था और हथियारों का ज़खीरा जमा करता था. उत्तरी गाज़ा में अहमद मोहम्मद सालेह, हमास के 'नुखबा' दस्ते का एक आतंकवादी, जो IDF सैनिकों पर हुए कई हमलों के लिए ज़िम्मेदार था. इसके अलावा, हमास के कुछ और आतंकवादियों को भी निशाना बनाया गया.
कतर के दौरे पर गए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एक्स पोस्ट
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'कतर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोहा में कतर के ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के अध्यक्ष एवं सीईओ महामहिम साद शेरिदा अल-काबी से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई. मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी को अभिवादन और एकजुटता एवं समर्थन का संदेश दिया. मैंने मार्च 2026 में प्रधानमंत्री मोदी जी और कतर के अमीर के बीच हुई दो दूरसंचार वार्ताओं को याद किया, जिनमें दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को कतर द्वारा दिए गए समर्थन और सहयोग के लिए महामहिम के प्रति आभार भी व्यक्त किया था.
Very happy to meet Qatar Minister of State for Energy Affairs, and President and CEO of QatarEnergy, H.E. Mr. Saad Sherida Al-Kaabi in Doha during my two day visit to Qatar.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) April 10, 2026
Conveyed the greetings and message of solidarity and support on behalf of PM Sh @narendramodi Ji to His… pic.twitter.com/OeeUygTbIn
Iran-US War Live: यूक्रेनी सैनिकों ने मिडिल ईस्ट में शाहेद ड्रोन मार गिराए-जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सैन्य कर्मियों ने कई मिडिल ईस्ट देशों में ईरान द्वारा निर्मित शाहेद ड्रोन मार गिराए हैं. उन्होंने इसे सहयोगी देशों की मदद करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा बताया.
Iran US Ceasefire LIVE: US नौसेना का MQ-4C ट्राइटन ड्रोन हुआ गायब
अमेरिकी नौसेना का MQ-4C ट्राइटन निगरानी ड्रोन का आज फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी अलार्म देने के बाद अचानक ऑनलाइन उड़ान ट्रैकिंग साइटों से संपर्क कट गया. उसे ईरान की दिशा में उत्तर-पूर्व की ओर अचानक मुड़ते देखा गया.
US Iran War LIVE: IDF चीफ ने किया दक्षिणी लेबनान के बिन्त जबील का दौरा
IDF चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने दक्षिणी लेबनान के बिन्त जबील के बाहरी इलाकों का दौरा किया, जहां सेना हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों से लड़ रही है.सेना के बयान के मुताबिक, ज़मीर ने सैनिकों से कहा, “हमारा मुख्य युद्धक्षेत्र लेबनान में है. आपको जो उद्देश्य सौंपा गया है, वह उत्तर के निवासियों के लिए प्रत्यक्ष खतरे को समाप्त करना है, जिसे आप दृढ़ संकल्प के साथ पूरा कर रहे हैं.
US Iran War LIVE: ईरान हमलों से तेल उत्पादन को कितना नुकसान, सऊदी ने बताया
ईरान के हमलों से तेल उत्पादन कैसे प्रभावित हुआ है, ये खुलासा सऊदी अरब ने किया है. सऊदी के ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि कंपनियों के कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे कई बार हमलों का शिकार हुए हैं. इनमें गैस संयंत्र, तेल उत्पादन संयंत्र, पाइपलाइन, निर्यात टर्मिनल, तेल टैंक और कई अन्य शामिल हैं. शायद इनमें सबसे महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम पाइपलाइन है, जो न केवल सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था के लिए, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी एक महत्वपूर्ण लाइफ लाइन है. पाइपलाइन पर कई बार हमला हुआ, जिसकी वजह से इसकी प्रतिदिन 7 लाख बैरल तेल की क्षमता कम हो गई है.
US Iran War LIVE: ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले किया इनकार
ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कुवैत की घोषणा के बाद गुरुवार को फारस की खाड़ी के देशों पर हमले करने से इनकार कर दिया. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNS के बयान में रिवोल्यूशनरी गार्ड ने यह जानकारी दी.
Iran-US War Live: ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'कैंसर' बताने वाला पोस्ट किया डिलीट
नेतन्याहू की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'कैंसर' बताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है.
Iran-US War Live: होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल बंद करे ईरान-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है. उसे ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वह ऐसा कर रहा है तो उसे इसे अभी के अभी रोक देना चाहिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया - "ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है — उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए!" pic.twitter.com/OpZPyxkhs7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Iran-Israel War Live: नाटो देशों से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
नाटो देशों से तनाव के बीच ट्रंप यूरोप से कुछ अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने पर विचार कर रहे हैं.
Iran-Israel War Live: होर्मुज बंद होने से तेल की कीमतों में तेजी
शुक्रवार को 01:00 जीएमटी तक, ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा 0.87 प्रतिशत बढ़कर 96.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. अमेरिकी तेल वायदा में भी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Iran-Israel War Live: सीजफायर के बाद भी नहीं खुला होर्मुज, बढ़े तेल के दाम
ईरान-अमेरिका सीजफायर समझौते के बाद भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी है, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
Iran-Israel War Live: वार्ता के बीच पाकिस्तान में चप्पे-चप्पे पर हाई अलर्ट
ईरान-अमेरिका वार्ता स्थल सेरेना होटल को पूरी तरह खाली करा लिया गया है. आसपास की सड़कें सील हैं और राजधानी में आवागमन पर कड़ी पाबंदियां हैं. एयरस्पेस की निगरानी बढ़ा दी गई है. रेड ज़ोन पूरी तरह बंद है. अस्पतालों और रेस्क्यू एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
Iran-Israel War Live: वार्ता के लिए US प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा इस्लामाबाद
ईरान से वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पहुंचेगा, जिसकी अगुवाई उप राष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे. उनके साथ मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे. इसके बाद शनिवार को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में औपचारिक वार्ता होगी.
Iran-Israel War Live: अमेरिका से वार्ता के लिए ईरानी दल इस्लामाबाद पहुंचा
अमेरिका से वार्ता के लिए ईरानी दल गुरुवार को इस्लामाबाद पहुंच चुका है. इसमें सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाकिर जोलकद्र, ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर कालीबाफ, और विदेश मंत्री अब्बास अरागची शामिल हैं.
Iran-US War Live: अमेरिका और ईरान वार्ता को लेकर पाक छावनी में तब्दील
पाकिस्तान की मेजबानी में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित फाइनल युद्धविराम को लेकर अहम वार्ता शुरू होने वाली है. इस्लामाबाद को अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में रखा गया है और पाकिस्तान इसे अपनी कूटनीतिक अग्निपरीक्षा के तौर पर देख रहा है. स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, रेड जोन सील है और एयर स्पेस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
Iran-US War Live: ऑस्ट्रेलियाई यहूदी संघ ख्वाजा आसिफ से खफा, एक्शन की मांग
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के इजरायल पर दिए कैंसर वाले बयान को लेकर ऑस्ट्रेलियाई यहूदी संघ ने निशाना साधा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
ईIran-Israel War Live: ईरान के एक और अफसर की इजरायली हमलों में मौत
इजरायल के हमले में ईरान के विदेश संबंधों की रणनीतिक परिषद के प्रमुख डॉ. सैयद कमाल खर्राज़ी मारे गए हैं. ईरान ने बताया कि दुश्मन के हमलों में वह घायल हो गए थे. 
Iran-US War Live: इजरायल ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाक का इजरायल को लेकर विनाश की बात कहना निंदनीय है. यह बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है, खासकर उस सरकार से जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ बताती है.
Iran-US War Live: पाकिस्तान ने इजरायल की तुलना 'कैंसर' से की
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट में इजरायल की आलोचना करते हुए उसे दुष्ट और मानवता के लिए शाप बताते हुए उसकी तुलना कैंसर' से की, जिसके बाद नेतन्याहू ने पाक की निंदा की है.
ट्रंप की नेतन्याहू से लेबनान में हमले कम करने की अपील
ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर महसति बनी है, लेकिन इजरा.ल लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. इस बीच ट्रंप ने नेतन्याहू से अपील की है कि वह हमले कम करें, ताकि युद्धविराम कायम रह सके.