- डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले रोकने की व्यक्तिगत अपील की थी
- ट्रंप के अनुरोध के बाद नेतन्याहू ने लेबनान पर हवाई हमलों को बंद कर दिया है
- अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखे थे, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए
ट्रंप कुछ कहें और नेतन्याहू उस पर अमल न करें, ऐसा तो मुश्किल है. ईरान-अमेरिका के बीच सीजाफायर समझौते के बाद भी इजरायल लगातार लेबनान पर कहर बरसा रहा था. इस वजह से ईरान बहुत खफा था. उसने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया था. वहीं ईरान ने अमेरिका संग पाकिस्तान में शनिवार को होने वाली शांति वार्ता से दूरी बनाने की धमकी दी थी. जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू से ये हमले रोकने को कहा था. नेतन्याहू ने उनकी बात मानते हुए लेबनान पर हवाई हमले रोक दिए हैं.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्सनली इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी. अमेरिका ईरान संग वार्ता से पहले नाजुक युद्धविराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. ट्रंप के नेतन्याहू से बात करने के बाद इजरायल लेबनान के साथ सीधी बातचीत करने पर भी सहमत हो गया है. नेतन्याहू ने अपने मंत्रियों को बेरूत के साथ बातचीत शुरू करने का आदेश दे दिया है,जिसका मुख्य उद्देश्य ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को रोकना है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
ईरान ने वार्ता से किया था इनकार
हालांकि, लेबनान के एक सरकारी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा कि इजरायल संग किसी भी बातचीत में शामिल होने से पहले बेरूत को सीजफायर की जरूरत है. बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद एनडीटीवी के नाजिर मसूदी, ने बताया कि शुक्रवार को बेरूत पर कोई हवाई हमला नहीं हुआ, जबकि इजरायल ने राजधानी के कई हिस्सों में तत्ला निकासी की चेतावनी जारी की थी.
सीजफायर के बाद भी लेबनान पर हमले
अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद भी इजरायल लेबनान पर हमले जारी रखे हुए था. उसका कहना था कि ये सीजफायर समझौते का हिस्सा नहीं है. सीजफायर समझौते के 48 घटों के भीतर ही बुधवार को इन हमलों में हिज़्बुल्लाह के शामिल होने के बाद से इज़रायल के लेबनान पर किए गए हमलों में 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे. इज़रायल ने दावा किया कि लक्षित लोगों में से ज्यादातर हिज़्बुल्लाह के सदस्य थे. लेकिन घटनास्थल से मिली फुटेज में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक भी हताहत होते देखे गए.
अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद रुके हमले
इन हमलों से आगबबूला ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इज़रायल के हमलों ने पाकिस्तान वार्ता को "बेकार" कर दिया है. लेबनान भी सीजफायर का हिस्सा है. जबकि ट्रंप और इज़रायली प्रधानमंत्री ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि लेबनान समझौते का हिस्सा नहीं है. हालांकि, अमेरिका ने जल्द ही मामले में हस्तक्षेप किया और ट्रंप ने एनबीसी न्यूज़ से कहा कि उन्होंने नेतन्याहू. से बात की. उनको लगता है कि थोड़ा संयम बरतना चाहिए.
ये भी पढ़ें- इस्लामिक मुल्कों का खलीफा बनने का ख्वाब देख रहा पाक? अब इजरायल से ठन गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं