चीन की एक महिला की ज्वालामुखी (Volcano) के नजदीक फोटो के लिए पोज़ करते वक्त मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अपनी लोकप्रिय नीली आघ के लिए प्रसिद्ध इंडोनेशियाई ज्वालामुखी के किनारे पर खड़े होकर 31 वर्षीय चीनी महिला तस्वीर के लिए पोज़ दे रही थी और तभी वह उसमें गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक हुआंग लिहोंग नाम की महिला अपने पति के साथ गाइडेड टूर पर थी, जब शनिवार को यह घटना हुई. पुलिस ने कहा कि दंपति सूर्योदय देखने के लिए ज्वालामुखी टूरिज्म पार्क के किनारे पर चढ़ गया था.
पुलिस के मुताबिक, महिला 75 मीटर की ऊंचाई से गिरी और गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. द पोस्ट के अनुसार, मौत को एक दुर्घटना के रूप में चिह्नित किया गया है. टूर गिल्ड ने बाद में अधिकारियों को बताया कि तस्वीरें खिंचवाने के दौरान खतरों के बारे में बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद लिहोंग ने क्रेटर से सुरक्षित दूरी बनाई हुई थी. हालांकि, फिर वह पीछे की ओर चलने लगी और गलती से उनका पैर ड्रेस में फंस गया, जिससे वह फिसल कर ज्वालामुखी के मुंह में गिर गईं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 31 वर्षीय महिला ने स्कर्ट पहनी हुई थी या फिर ड्रेस.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारियों के मुताबिक लिहोंग के शव को निकालने में लगभग 2 घंटे का वक्त लगा था.
बता दें कि इज़ेन ज्वालामुखी सल्फ्यूरिक गैसों से निकने वाली नीली रोशनी और नीली आग के लिए जाना जाता है. द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, 2018 में ज्वालामुखी से जहरीली गैसें निकलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा था और कम से कम 30 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. माउंट इज़ेन नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में हानिकारक गैस छोड़ता है लेकिन साइट जनता के लिए खुली रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं