विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2011

भारत, पाक के बीच सचिव स्तर की वार्ता 28 से

इस वार्ता में मुंबई हमले, आतंकवादियों की सरहदपार गतिविधियां और जाली भारतीय नोट की समस्या पर चर्चा की जाएगी।
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच गृह सचिव स्तर की वार्ता 28 मार्च से शुरू होगी और इसमें मुंबई हमले, आतंकवादियों की सरहद पार गतिविधियां और जाली भारतीय नोट की समस्या पर चर्चा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हालांकि भारत दो दिन चलने वाली इस वार्ता में किसी प्रमुख प्रगति की उम्मीद नहीं कर रहा है, चर्चा आतंकवादनिरोध पर होगी और इसमें मुंबई हमले के मुकदमे में प्रगति तथा हमले के आरोपियों की आवाज के नमूनों की भारत की मांग पर होगी। सरहदपार से जाली भारतीय मुद्रा भेजने और एक दूसरे देशों की जेल में बंद कैदियों की स्थिति पर भी चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि भारत पाकिस्तान से पूछेगा कि कब उसके अधिकारियों का दल मुंबई हमलों के आरोपियों तथा सरगना से पूछताछ के लिए यात्रा करेगा। भारत सिद्धांत रूप से पाकिस्तानी आयोग को अपने यहां आने देने और मजिस्ट्रेट से पूछताछ करने की इजाजत देने पर सहमत हो गया है जिसने मुंबई हमलों का मामला निबटाया था। वह जांच अधिकारी से भी पूछताछ करने की इजाजत देने पर सहमत हो गया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाक, सचिव, वार्ता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com