विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2011

'समुद्री डाकुओं से मिलकर लड़ेंगे भारत-मॉरीशस'

पोर्ट लुइस: मॉरीशस की पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंची राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि हिंद महासागर में समुद्री डकैती से निपटने के लिए भारत और मॉरीशस एकसाथ मिलकर काम करेंगे। एयर इंडिया के विशेष विमान में संवाददाताओं से बात करते हुए पाटिल ने कहा, हिंद महासागर में समुद्री डकैती रोकने और सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा करने के लिए हम आपसी सहमति के आधार पर मॉरीशस की सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूसरी तरफ पाटिल ने यह भी कहा कि एक आतंकवादरोधी प्रकोष्ठ की स्थापना के लिए भारत, मॉरीशस सरकार की सहायता करेगा। पाटिल जब मॉरीशस पहुंची तो देश के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। पाटिल ने कहा, आज भारत और मॉरीशस की मित्रता काफी व्यापक है और इसकी गहराई और विविधता दिखाती है कि यह आपसी फायदे पर आधारित है। लोकतांत्रिक मूल्यों और बहुवादी समाज के प्रति हमारी साझी प्रतिबद्धता ही हमारे रिश्तों का आधार है। हमारा लक्ष्य इस रिश्ते को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
समुद्री डाकू, भारत, मॉरीशस'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com