नई दिल्ली:
उच्चस्तरीय रक्षा आदान-प्रदान समाप्त किए जाने के कुछ महीने बाद भारत और चीन के बीच सैन्य संबंध फिर से शुरू किए जाने के संकेत मिले हैं। ऐसे संकेत मिले हैं कि निकट भविष्य में दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास कर सकते हैं। इस आशय का संकेत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ की सान्या में होने वाली बैठक की पूर्व संध्या पर मिले। इस दौरान चीन की ओर से जम्मू-कश्मीर के भारतीय नागरिकों को नत्थी वीजा दिए जाने की दो वर्ष से जारी नीति को वापस लेने की बात सामने आई। यह पूछे जाने पर कि सैन्य अभ्यास कब शुरू होंगे, सूत्र ने बताया, संयुक्त अभ्यास होंगे। सू़त्र ने कहा कि सीमा पर फ्लैग बैठक के आयोजन समेत कुछ सैन्य सम्पर्क हमेशा बना रहा हालांकि उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल को नत्थी वीजा दिए जाने के बाद उच्चस्तरीय सैन्य संबंध रद्द कर दिए गए थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारत, चीन