- वियतनाम में नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत हुई, जिनमें कई लावा मोबाइल के चैनल पार्टनर और टीम सदस्य थे
- लावा मोबाइल्स ने हादसे पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है
- मरने वालों में दस तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के निवासी शामिल हैं
वियतनाम में एक नाव हादसा हुआ है. इसमें 15 भारतीयों की मौत हो गई. नाव पर कुल 32 भारतीय सवार थे. अब पता चल रहा है कि इन भारतीयों में से कई लावा मोबाइल फोन के चैनल पार्टनर और टीम के सदस्य थे. खुद लावा मोबाइल की तरफ से एक्स पर ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है. शायद इन्हें कंपनी की तरफ से ट्रिप पर भेजा गया था, मगर इस बारे में कंपनी की ओर से कुछ नहीं बताया गया था.
लावा मोबाइल्स ने क्या बताया
लावा मोबाइल्स ने लिखा, 'वियतनाम में हमारे चैनल पार्टनर और टीम के सदस्यों के साथ हुई दुखद घटना के बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुआ है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. हम वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. हमारी पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना है. भारत और वियतनाम, दोनों जगहों पर हमारी टीमें परिवारों के नियमित संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं.'
We are deeply saddened to learn about the tragic boat incident that took place in Vietnam today. The incident involves some of our channel partners and team members.
— Lava Mobiles (@LavaMobile) July 11, 2026
We are in constant touch with the Embassy of India in Vietnam and the local authorities to gather information…
कहां के रहने वाले हैं भारतीय
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया है कि मरने वालों में 10 तमिलनाडु के हैं. वहीं 3 आंध्र प्रदेश के हैं. दो लोग केरल के रहने वाले हैं.
देखिए सबके नाम
It is with profound grief that we share the list of 15 Indian nationals who have lost their lives in the tragic boat accident near Phuc Quoc Island today. The list has been recieved from the Vietnamese authorities.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
Our prayers are with the families of the deceased.
The Embassy… pic.twitter.com/2fr2TjXuPp
वियतनाम हादसे का तेलंगाना कनेक्शन
वियतनाम हादसे का तेलंगाना कनेक्शन भी सामने आया है. तेलंगाना सीएम के ऑफिस ने ट्वीट किया है, 'सीएम ने वियतनाम घूमने गए तेलुगु राज्यों के कुछ पर्यटकों की नाव दुर्घटना में मौत की खबर पर गहरा दुख जताया है. वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर गए भारतीयों की नाव दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को सतर्क किया. दुर्घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ-साथ, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे राहत कार्यों में तेजी लाने और जरूरी कदम उठाने के लिए विदेश मंत्रालय और वियतनाम में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बातचीत करें. शुरुआती जानकारी में इस दुर्घटना में तेलुगु लोगों के शामिल होने की बात सामने आने पर, उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी जुटाई जानी चाहिए और इस घटना में घायल हुए लोगों को जरूरी मेडिकल मदद देने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी रहेगी.'
हालांकि, मरने वालों में कोई भी नागरिक तेलंगाना का नहीं है, ये साफ हो गया है. ये जरूर है कि बाकी अन्य पर्यटकों में से कोई तेलंगाना का हो. इस नाव पर कुल 32 भारतीय सवार थे और 4 क्रू मेंबर थे. 21 को बचा लिया गया है, मगर इनमें से 2 की हालत गंभीर है.
यह भी पढ़ें-
हमारा देश खून का बदला लेगा... अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा का मैसेज
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
रूस ने माना-तुर्की से एस-400 पर हो रही बात, क्या अमेरिका की F-35 पर एर्दोगान से पक्की हो गई डील
असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश
यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं