पाकिस्तान लगातार दुनिया में बदनाम होता जा रहा है. अब तक अरब मुल्कों में पाकिस्तानियों के भीख मांगने वाले गिरोह की खबरे आती थीं, मगर अब उन्होंने अपराध करना भी शुरू कर दिया है. खासकर विदेशों में रहने वाले भारतीय उनके टारगेट पर लगते हैं. तुर्किये और कंबोडिया में भारतीयों के साथ हुई घटनाओं को देखकर तो ऐसा ही लगता है. इसी साल मई में 3 पाकिस्तानियों ने तुर्किये में एक भारतीय को किडनैप किया. 20 लाख की फिरौती भारत में रहने वाले उसके परिवार से मांगी. इसी तरह कंबोडिया में भी दो पाकिस्तानियों ने दो भारतीयों को 3 महीने तक बंधक बनाए रखा. हालांकि, दोनों मामले में पाकिस्तानी पकड़े गए हैं.
कंबोडिया की घटना
खमेर टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया में भारतीय नागरिकों के अपहरण के मामले में, पुलिस ने तीन सप्ताह के लिए दो भारतीय नागरिकों का अपहरण करने के आरोप में दो पाकिस्तानी लोगों को गिरफ्तार किया. इन लोगों ने 25 अप्रैल को मोहम्मद साद और सुदित कुमार का अपहरण कर लिया था, जिन्हें पुलिस ने 16 मई को मुक्त करा लिया. दोनों पीड़ितों को हफ्तों तक कैद में रखने के दौरान हथकड़ी लगाई गई, पीटा गया और आंखों पर पट्टी बांध दी गई. पाकिस्तानी नागरिकों सब्तैन बिन नासिर और सैयद अली हुसैन ने अपहरण से दो दिन पहले दोनों भारतीयों को एक बैठक के लिए बुलाया था और कहा था कि वे एक भारतीय रेस्तरां खोलने के लिए जगह ढूंढने में उनकी मदद करेंगे. पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तानियों ने उन्हें अपने कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने साद और सुदित के पासपोर्ट भी छीन लिए. अपहरण के बाद, पाकिस्तानियों ने उनकी रिहाई के बदले में उनके परिवारों से प्रत्येक से 10,000 डॉलर, कुल 20,000 डॉलर की फिरौती की मांग की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तुर्किये की घटना
इसी तरह पाकिस्तानियों ने तुर्किये में राधाकृष्णन का अपहरण कर लिया था. राधाकृष्णन इस्तांबुल के एक रेस्तरां में बर्तन साफ करने के लिए कार्यरत थे. राधाकृष्णन को पाकिस्तानी नौकरी का लालच देकर पश्चिमी शहर एड्रिन में ले गए और उनका अपहरण कर लिया. खमेर टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके परिवार को एक वीडियो भेजकर धमकी दी. अपहरणकर्ताओं ने भारत में रहने वाले राधाकृष्णन के परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने छापेमारी के दौरान पाकिस्तानी अपहरणकर्ताओं के पास से पिस्तौलें बरामद कीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं