विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2012

भारतीय सॉफ्टवेयर कंसलटेंट महिला से छेड़छाड़ का दोषी

एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंसलटेंट को तीसरी बार अमेरिका की एक अदालत ने विमान में अपनी बराबर की सीट पर बैठी महिला से छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराया है।
वाशिंगटन: एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंसलटेंट को तीसरी बार अमेरिका की एक अदालत ने विमान में अपनी बराबर की सीट पर बैठी महिला से छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराया है।

45 वर्षीय श्रीनिवास एस ऐरामिल्ली को शिकागो की एक अदालत में अमेरिकी जिला जज जोआना एच लेफ्को ने 26 अप्रैल 2013 तक बांड पर रिहा कर दिया। हालांकि उसकी सजा लंबित रहेगी।

कामकाजी वीजा पर अमेरिका आए ऐरामिल्ली को अधिकतम दो साल की जेल तथा दो लाख, 50 हजार डॉलर का जुर्माना हो सकता है। संयोग है कि उसे पहले भी दो बार इसी प्रकार के अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय सॉफ्टवेयर कंसलटेंट, श्रीनिवास एस ऐरामिल्ली, महिला से छेड़छाड़, Indian Software Consultant, Srinivasa S Erramilli, Groping Woman During Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com