विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2019

मलेशिया में गिरफ्तार 16 संदिग्ध आतंकियों में एक भारतीय सिख महिला भी शामिल

मलेशिया में स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 16 संदिग्ध आतंकवादियों में एक भारतीय सिख महिला भी शामिल है.

Also Read in
मलेशिया में गिरफ्तार 16 संदिग्ध आतंकियों में एक भारतीय सिख महिला भी शामिल
प्रतीकात्मक फोटो.
कुआलालंपुर:

मलेशिया में स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 16 संदिग्ध आतंकवादियों में एक भारतीय सिख महिला भी शामिल है. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को दी गई. सरकारी समाचार एजेंसी 'बरनामा' की रिपोर्ट के अनुसार 10 अगस्त से 25 सितंबर के बीच कुआलालंपुर, सबाह, पहांग, जोहर, पेनांग और सेलोंगोर शहरों में चलाए गए विशेष अभियान में इन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से कुछ इस्लामिक स्टेट से संबद्ध हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक 16 संदिग्धों में 12 इंडोनेशियाई, तीन मलेशियाई और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं. मलेशियाई पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई के सहायक निदेशक अय्युब खान माइदीन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार 38 वर्षीय भारतीय महिला सफाईकर्मी के तौर पर काम करती है और अलगावादी सिख फॉर जस्टिस (एसजेएफ) समूह की सदस्य है. 

भारत ने जुलाई में देश विरोधी गतिविधियों के लिए खालिस्तान समर्थक इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया. अमेरिका में आधारित एसएफजे अपने अलगाववादी एजेंडे के तहत सिख जनमत संग्रह-2020 कार्यक्रम को बढ़ा रहा है. समूह का प्राथमिक उद्देश्य भारत से अलग कर पंजाब में 'स्वतंत्र एवं संप्रभु देश' का निर्माण है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaysia, Sikh Woman Malaysia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com