- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने चाकू लगने के बाद भी यात्रियों की जान बचाने के लिए साहसिक कार्य किया
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनकी हिम्मत को अविश्वसनीय और असाधारण बहादुरी बताया है
- घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर हमलावर की योजना को सफल होने से रोका
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की हिम्मत और साहस की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे अविश्वसनीय हिम्मत बताते हुए कहा कि चाकू लगने के बाद यात्रियों की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा देना अविश्वसनीय रूप से साहसिक कार्य है.
फॉक्स न्यूज से बातचीत में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने गंभीर रूप से घायल होने और खून से लथपथ होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था, जिससे फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने को-पायलट की एयरक्राफ्ट क्रैश करने की कोशिश को नाकाम कर दिया. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने आगे कहा, "पायलट स्मित मच्छर के शरीर से बहुत खून बह रहा था. प्लेन नियंत्रण से बाहर होने लगा था और नीचे गिरने लगा था. मुझे लगता है कि पायलट अभी अपनी जान के लिए लड़ रहा है. लेकिन अविश्वसनीय हिम्मत दिखाते हुए वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहा."
צפו בראיון שלי הלילה לרשת החדשות האמריקנית פוקס ניוז >> pic.twitter.com/s2PVLJTH8w
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 1, 2026
इससे पहले हादसे वाले दिन बुधवार शाम को भी नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को उसकी "असाधारण बहादुरी" के लिए सलाम किया था. अब गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर नेतन्याहू ने फिर से भारतीय पायलट के साहस की सराहना की है. उन्होंने कहा, "चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई."
कैप्टन स्मित मच्छर कौन हैं?
49 साल के कैप्टन स्मित मच्छर मुंबई के घाटकोपर में रहते हैं. वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं. पिछले चार वर्षों से अमीरात सरकार की लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने 10 वर्षों तक स्पाइसजेट के लिए सेवाएं दी थीं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, कैप्टन मच्छर को बोइंग 737 फ्लीट में 13 वर्षों से अधिक का कमर्शियल फ्लाइंग अनुभव है. उन्होंने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में भी व्यापक कार्य किया है और उनके पास 9,750 से अधिक फ्लाइंग घंटे का अनुभव है. न 2022 में उन्होंने स्पाइसजेट छोड़ दी थी और डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के रूप में फ्लाईदुबई से जुड़ गए थे.
फ्लाइट में प्लंबर ने चाकूबाज पायलट को कैसे काबू किया? जवाब है इजरायल का 'पीपुल्स आर्मी' वाला सीक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं