कनाडा में भारतीय मूल के एक सांसद ने कुछ वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों को ‘हत्यारा' करार देने वाले खालिस्तान-समर्थक भड़काऊ पोस्टरों की निंदा की और चेतावनी दी कि “हमारे आंगन में ही सांप अपना फन उठा रहे हैं और फुंफकार रहे हैं”. लिबरल पार्टी के नेता एवं कर्नाटक के निवासी चंद्र आर्य ने इस बात को भी रेखांकित किया कि यह सिर्फ वक्त की बात है जब वे (सांप) “जान लेने के लिए डसेंगे”. उनका इशारा स्पष्ट रूप से कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते खतरे की ओर था.
8 जुलाई को तथाकथित “खालिस्तान मुक्ति रैली” की घोषणा करने वाले एक पोस्टर को ट्वीट करते हुए ओंटारियो प्रांत में नेपियन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आर्य ने कहा, “कनाडा में हिंसा और नफरत को बढ़ावा देकर खालिस्तानी हमारे अधिकारों और स्वतंत्रता के विशेषाधिकार का दुरुपयोग करने के मामले में काफी नीचे गिर चुके हैं.” आर्य ने ट्वीट किया, “हाल ही में ब्रैम्पटन परेड में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या को प्रदर्शित करने और जश्न मनाने की आलोचना से परहेज रखने के निर्वाचित अधिकारियों के कदम से उत्साहित होकर, वे (खालिस्तान समर्थक) अब खुलेआम भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं.”
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सांसद ने ट्विटर पर लिखा, “यह देखना अच्छा है कि कनाडाई अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं. हमें इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि हमारे घर के आंगन में सांप अपना फन उठा रहे हैं और फुफकार रहे हैं. यह केवल समय की बात है कि वे कब जान लेने के लिए काटते हैं.”
खालिस्तानी पोस्टर में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव को खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का “हत्यारा” बताया गया है. इसे लेकर भारत में काफी आक्रोश है.
ये Video भी देखें : सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तान समर्थकों ने लगाई भारतीय कांस्युलेट में आग, US ने की निंदा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं