विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

ब्रिटेन में मृत पाया गया भारतीय मूल का आभूषण विक्रेता

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है.

ब्रिटेन में मृत पाया गया भारतीय मूल का आभूषण विक्रेता
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
  • इससे पहले उसके लापता होने की सूचना मिली थी.
  • 74 वर्षीय जोगिया की लीसेस्टर बेलग्रेव रोड पर आभूषण की दुकान थी.
लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल का एक आभूषण विक्रेता मृत पाया गया. इससे पहले उसके लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशंस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर डेविड स्विफ्ट रोलिनसन ने बताया कि रमणिक लाल जोगिया काम से घर लौट रहे थे, इसी दौरान कुछ नकाबपोश लोगों ने उन्हें जबरन एक वाहन में बैठा लिया. 74 वर्षीय जोगिया की लीसेस्टर बेलग्रेव रोड पर आभूषण की दुकान थी. कारोबारी का शव लीसेस्टर के स्ट्रॉटन इलाके के गॉल्बी लेन से मिला. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है.

VIDEO : बालमन में हिंसा क्यों? छुट्टी के लिए एक छात्रा ने छात्र को मारा चाकू!​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jewelry Dealer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com