विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2017

बिहार : वैशाली में आभूषण बिक्रेता की गोली मारकर हत्या

बिहार : वैशाली में आभूषण बिक्रेता की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
हाजीपुर: बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार रात एक आभूषण बिक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से गुस्साए व्यापारी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए और अपने-अपने प्रतिष्ठान व दुकान बंद कर विरोध जताया. पुलिस के अनुसार, मुकुंदपुर गांव निवासी और जाने-माने व्यवसायी अरविंद कुमार साह (26) गुरुवार रात पातेपुर से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी दुखन चौक के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने साह को गोली मार दी.

घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर, घटना के विरोध में तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यवसायी सड़क पर उतर गए और पातेपुर बाजार बंद करवा शव को सड़क पर रख प्रदर्शन कर रहे हैं. व्यवसायी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com