विज्ञापन

भारत के लिए खुशखबरी, होर्मुज पार कर रहा LPG टैंकर, ‘MV Sunshine’ को मिला इंडियन नेवी का सुरक्षा कवच

भारत आ रहा LPG टैंकर MV Sunshine होर्मुज पार कर रहा है. इसे इंडियन नेवी सुरक्षा दे रही है. यह 15वां सुरक्षित निकाला गया जहाज है. ईरान ने क्षेत्रीय शांति के लिए भारत की पहल का समर्थन जताया है.

भारत के लिए खुशखबरी, होर्मुज पार कर रहा LPG टैंकर, ‘MV Sunshine’ को मिला इंडियन नेवी का सुरक्षा कवच
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली:

पर्शियन गल्फ से भारत आ रहा LPG टैंकर MV Sunshine इस समय हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित तरीके से पार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, जहाज को सुरक्षित भारत पहुंचाने के लिए Indian Navy समेत कई एजेंसियां लगातार निगरानी और सुरक्षा सहायता दे रही हैं.

बताया जा रहा है कि यह भारत के लिए सुरक्षित निकाले गए LPG जहाजों में 15वां टैंकर है, जिसे क्षेत्रीय तनाव के बीच सुरक्षित रूप से भारत लाया जा रहा है. जहाज फिलहाल भारत की ओर बढ़ रहा है और उसे हर जरूरी सुरक्षा कवर दिया जा रहा है.

होर्मुज के हालात पर क्या बोला ईरान

इधर, क्षेत्रीय हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति शांति स्थापित होने के बाद और बेहतर हो जाएगी. उन्होंने अमेरिका पर गंभीर कूटनीति में शामिल न होने का आरोप भी लगाया.

यह भी पढ़ें- बीजिंग में ट्रंप-जिनपिंग की हाई-वोल्टेज बैठक शुरू, ईरान जंग- ताइवान और टैरिफ के साथ दांव पर दुनिया की राजनीति

भारत की तारीफ

उन्होंने कहा, 'अगर क्षेत्र में शांति बहाल होती है, तो होर्मुज में पारदर्शिता और सुरक्षा पहले से बेहतर होगी और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.' भारत की भूमिका पर गरीबाबादी ने भरोसा जताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए भारत की किसी भी कूटनीतिक पहल का स्वागत किया जाएगा. 

उन्होंने भारत की ‘निष्पक्ष' नीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है. ईरान ने दोनों देशों के गहरे संबंधों का जिक्र करते हुए भारत और ईरान को 'एक संस्कृति से जुड़े दो देश' बताया और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MV Sunshine, Lpg Tanker, Strait Of Hormuz, Strait Of Hormuz Blockade, India-bound LPG Tanker MV Sunshine Crossing Strait Of Hormuz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com