सिंगापुर:
सिंगापुर में एक इंडोनेशियाई महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 24 साल के एक भारतीय नागरिक को नौ हफ्तों की जेल की सजा हुई है।
समाचार पत्र ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ के अनुसार, पलवनिवेल राजेश यहां माली के तौर पर काम करता है। उसे सिंगापुर के जुरोंग वेस्ट इलाके में 25 साल की घरेलू सहायिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया। उसने महिला के साथ 30 अप्रैल को छेड़छाड़ की थी।
अदालत को बताया गया कि पीड़िता अपने मालिक के लिए अखबार खरीदकर अपार्टमेंट लौट रही थी और उसी दौरान राजेश ने उसे रोका और उससे उसका फोन नंबर मांगा। जब महिला ने कहा कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है, तो राजेश उसके पीछे लिफ्ट तक गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
महिला चीखते हुए लिफ्ट से बाहर आ गई, जिसके बाद राजेश वहां से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सिंगापुर, इंडोनेशियाई महिला, सिंगापुर में छेड़छाड़ का मामला, भारतीय नागरिक को जेल, Singapore, Indonasian Woman, Indian Jailed In Singapore, Woman Teasing Case