भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है. दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हुए अभी चार दिन भी नहीं हुए हैं और पाकिस्तान में अपनी ही सरकार के लिए वहां के सांसद खरी-खरी सुनाना शुरू कर चुके हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान की संसद का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां के सांसद शाहिद खट्टर ने अपनी ही सरकार को घेरते दिख रहे हैं.
‘मोदी का नाम लेते डरे...', भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के सांसद ने पीएम शहबाज को कहा बुजदिल#India | #Pakistan pic.twitter.com/vBbgYzvRPF
— NDTV India (@ndtvindia) May 9, 2025
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो में सुना जा सकता है कि किस तरह के वहां के सांसद पीएम शाहबाज को बुजदिल बुला रहे हैं. पाकिस्तान के इस सांसद ने कहा कि हमारे पीएम तो नरेंद्र मोदी का नाम भी नहीं ले सकते हैं, उन्हें डर लगता है. ऐसे वो पीएम या लीडर अपनी सेना को क्या पैगाम दे सकता है.
आपको बता दें कि बीते गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना ने उसके सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में न केवल 2 F-16 समेत पाकिस्तान के 4 फाइटर जेट को नष्ट कर दिया है बल्कि पाकिस्तान के पंजाब में एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को भी मार गिराया है. इस एक जोरदार चोट से पाकिस्तान की हवाई निगरानी और युद्धक्षेत्र में उसकी क्षमताओं को एक बड़ा झटका लगा है. चलिए समझते हैं इस्लामाबाद के AWACS विमान के तबाह होने से पाकिस्तान अंधा कैसे हो गया है.
भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों पर मिसाइलें दागीं, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है. इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन पाकिस्तान के कई शहर तबाह हो गए हैं. वहां धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. भारतीय मिसाइलों ने यहां भारी तबाही मचाई है. सबसे ज्यादा जिन शहरों को नुकसान हुआ, उनमें लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट, बहावलपुर और पेशावर शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं