विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला ने फिल्म निर्माता विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा ठोका

संदीप रेहल ने वर्ष 2013 से 2015 तक दो सालों के लिए विंस्टीन की निजी सहायिका के तौर पर काम किया था.

Also Read in
भारतीय मूल की अमेरिकी महिला ने फिल्म निर्माता विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा ठोका
फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन के खिलाफ उनकी पूर्व भारतीय-अमेरिकी निजी सहायिका ने मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विंस्टीन के लिए काम करते वक्त उन्हें यौन उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव वाले माहौल का सामना करना पड़ा. संदीप रेहल ने वर्ष 2013 से 2015 तक दो सालों के लिए विंस्टीन की निजी सहायिका के तौर पर काम किया था.

यह भी पढ़ें - अमेरिका में जिम्नास्टिक से जुड़े डॉक्टर को 175 साल की कैद की सजा

उन्होंने 11 पन्नों के अभियोग में जूरी से मुकदमा चलाने की मांग की है. न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला अदालत में 25 जनवरी को दाखिल वाद में आरोप लगाए गए कि दो साल तक रेहल को विंस्टीन कंपनी में ‘ लैंगिक भेदभाव के बेहद गंभीर माहौल में कार्य करना पड़ा.

एक दिन बाद शुक्रवार को अदालत ने विंस्टीन और उनकी कंपनी को 21 दिनों के भीतर आरोपों पर प्रतिक्रिया देने के लिए सम्मन जारी किया है. विंस्टीन पर कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. विंस्टीन की प्रवक्ता होली बेयर्ड ने कहा कि विंस्टीन इन हालिया आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं.

VIDEO: कर्नाटक विधानसभा के सचिव पर यौन उत्पीड़न का आरोप!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com