विज्ञापन
This Article is From May 31, 2013

भारतीय मूल के अमेरिकी ने जीती स्पेलिंग बी प्रतियोगिता

भारतीय मूल के अमेरिकी ने जीती स्पेलिंग बी प्रतियोगिता
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी अरविंद महनकाली ने वर्ष 2013 के लिए ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता जीत कर इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह इस स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले छठवें भारतीय अमेरिकी बन गए हैं।

लगातार छठवीं बार यह उपलब्धि भारतीय अमेरिकियों के खाते में गई है। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में जीत दर्ज करने के बाद अरविंद ने कहा ‘शब्द निश्चित रूप से कठिन थे।’ अमेरिका में संपन्न इस स्पर्धा को लाखों लोगों ने देखा।

आठवीं कक्षा में पढ़ने 13 वर्षीय अरविंद के पसंदीदा विषय गणित और विज्ञान हैं। लेकिन वह भौतिकी में करियर बनाना चाहते हैं। तेलुगु और स्पेनिश भाषी अरविंद को टेनिस, बास्केटबॉल, रंगमंच पसंद है।

अरविंद ने लगातार चौथी बार इस साल स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। वर्ष 2010 में वह नौवें स्थान पर तथा 2011 एवं 2012 में तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्रतियोगिता के अंतिम तीन प्रतिभागी भारतीय अमेरिकी क्रमश: इलिनोइस के प्रणव शिवकुमार, न्यूयॉर्क के श्रीराम हठवार और न्यूयॉर्क के ही अरविंद महनकाली थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com