विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को टेलीफोन धोखाधड़ी योजना से जुड़े मामले में 40 महीने की कैद

आनंदकुमार जयंतीला नाई को टेलीफोन धोखाधड़ी योजना के तहत पीड़ितों को हुए कम से कम 1,50,000 डॉलर के नुकसान का जिम्मेदार पाया गया है.

Also Read in
अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को टेलीफोन धोखाधड़ी योजना से जुड़े मामले में 40 महीने की कैद
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • टेलीफोन धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला.
  • आरोपी को 40 माह कैद की सजा सुनायी गई है.
  • आरोपी का नाम आनंदकुमार जयंतीला नाई है.
वाशिंगटन: अमेरिका में धोखाधडी से जुडे़ एक मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कड़ी सजा सुनाई गई है. भारतीय मूल के एक व्यक्ति को टेलीफोन धोखाधड़ी योजना के तहत लोगों को धोखा देने के आरोप में 40 माह कैद की सजा सुनाई गई है. अमेरिका में फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी बेनाजामीन ग्रीनबर्ग ने बताया कि आनंदकुमार जयंतीला को टेलीफोन धोखाधड़ी योजना के तहत पीड़ितों को हुए कम से कम 1,50,000 डॉलर के नुकसान का जिम्मेदार पाया गया है.

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार आनंदकुमार ने जनवरी 2014 से 2017 के आरंभ तक अन्य लोगों के साथ मिलकर आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) में लोगों को ठगने का षड्यंत्र रचा था.

यह भी पढ़ें : बराक ओबामा की आलोचना करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब खुद दो हफ्ते की छुट्टी पर

आनंदकुमार इस मामले में  पहले ही अपना गुनाह स्वीकार कर चुका है.

VIDEO : भारत में आईं अमेरिकी तोपें
उसके साथी टेलीफोन के जरिए पीड़ितों से संपर्क करते थे और उन्हें अपनी गलत जानकारी देते थे. जैसे कि पीड़ितों को आईआरएस को आयकर का भुगतान करना है या अनुदान या रिण के लिए शुल्क बकाया है. और उन्हें डरा कर धन ऐंठ लेते थे. (भाषा की रिपोर्ट पर आधारित)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com