विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2011

भारत ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को किया तलब

भारत ने श्रीलंका की नौसेना की कथित गोलीबारी में एक मछुआरे की हत्या पर कड़ा विरोध जताने के लिए बुधवार को श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब किया।
New Delhi: भारत ने श्रीलंका की नौसेना की कथित गोलीबारी में एक मछुआरे की हत्या पर कड़ा विरोध जताने के लिए बुधवार को श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब किया और कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि उच्चायुक्त प्रसाद करियावासम ने मंगलवार को मछुआरों की हत्या में उनके देश की नौसेना की संलिप्तता से इनकार किया है। इसी बीच विदेशमंत्री एसएम कृष्णा ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिन्होंने वहां श्रीलंका सरकार के समक्ष यह मामला उठाया और इसे चिंताजनक एवं खेदजनक कहा। तमिलनाडु के निकट समुद्र में मछुआरों पर हमले की ताजा घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है। श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर तीन मछुआरों पर गोलीबारी की थी। इन स्थितियों में गोलीबारी को अनुचित बताते हुए भारत ने श्रीलंका से बल प्रयोग से दूर रहने को कहा। सरकार ने करियावासम को बुलाया जहां श्रीलंका मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव ने भारत का विरोध दर्ज किया। करियावासम ने इस घटना में श्रीलंका की नौसेना की संलिप्तता से इनकार किया लेकिन कहा कि उनका देश इसकी जांच करेगा क्योंकि भारत ने आधिकारिक रूप से इसकी सूचना दी है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, श्रीलंका, उच्चायुक्त, India, Srilanka, Commissioner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com