लाहौर:
भारत जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आग लग गई। इस घटना के चलते ट्रेन के परिचालन में कुछ घंटों की देरी हुई है। रेलवे पुलिस अधिकारी जावेद अनवर ने बताया कि आज सुबह मुगलपुरा स्टेशन के समीप ट्रेन के इंजन से लपटें उठने लगीं।
उन्होंने बताया कि ट्रेन में सवार सभी 312 यात्री सुरक्षित हैं। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर इंजन को रेलगाड़ी से अलग किया।
अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी में दूसरा इंजन लगाने के लिए लाहौर से एक अन्य इंजन को रवाना किया गया तथा कुछ घंटों की देरी के बाद ट्रेन आगे की यात्रा पर रवाना हो गई।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Samjhauta Express Catches Fire, Samjhauta Express, समझौता एक्सप्रेस में आग, समझौता एक्सप्रेस