शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या में हाथ से बनाई शॉटगन (Shotgun) के प्रयोग होने की बात सामने आ रही है लेकिन ऐसा ही भी हो सकता है कि शायद से 3D प्रिंटिंग (3D Printing) तकनीक से इसे बनाया हो. अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. स्थानीय मीडिया ने शिंजो आबे के हत्यारे की पहचान 41 साल के तेतसुया यामागामी के तौर पर की है. पुलिस के सूत्रों के अनुसार कई मीडिया आउटलेट्स हत्यारे को देश की नौसेना के मैरिटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स का सदस्य बता रहे हैं.
इस शॉटगन के वीजुअल में दिखता है कि जैसे दो बड़े मेटल के बैरल किसी हार्ड बोर्ड पर काले टेप से चिपकाए गए हों. यह शॉटगन कैसे काम करती थी इसका खुलासा जांच के बाद होना अभी बाकी है. लंबे समय से सुरक्षा एजेंसिया अमेरिका समेत कई देशों में 3D प्रिंटर्स से बनाई बंदूक के खतरे के बारे में बात करती हैं. जून 2019 में ब्रिटेन ने 26 साल के एक व्यक्ति टेंडाई मुसवेरे (Tendai Muswere) को आरोपी ठहराया था. उस पर 3D प्रिंटर से घातक हथियार बनाने का आरोप था. पुलिस ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि पहली बार ब्रिटेन में किसी को 3D प्रिंटर से बनी बंदूक बनाने के लिए सजा दी गई थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
3D- प्रिंटेड बंदूक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए बड़ी दिक्कत रही हैं. क्योंकि उन्हें नियमों को धता बता कर कहीं भी बनाया जा सकता है. साथ ही उन्हें कहीं भी छिपा दिया जा सकता है. अगर सच में जापान में शिंजो आबे के हत्यारे ने 3D-प्रिंटेड बंदूक का प्रयोग किया है तो सवाल यह उठता है कि वह कैसे शिंजो आबे के सुरक्षा घेरे को तोड़ कर शॉटगन को शिंजो आबे के नज़दीक ले जाने में सफल रहा?
67 साल के नेता शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता रहे. इससे पूरे जापान और दुनिया भर में शोक की लहर है. यह इस कारण और भी झटका देने वाला था क्योंकि जापान में सख्त बंदूक कानून हैं. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस कृत्य को बर्बर कहते हुए निंदा की है. उन्होंने कहा है कि इसे "बिल्कुल माफ नहीं किया जा सकता".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं