विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

पाकिस्तान में आईईडी विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 26 घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन सड़क पर रखे आईईडी की चपेट में आ गया. इससे दो मजदूरों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए. 

पाकिस्तान में आईईडी विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 26 घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है
  • धमाका नवागई तहसील चाहरमांग इलाके में हुआ
  • अधिकारियों ने बताया कि धमाके में मजदूरों को निशाना बनाया गया
पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में शुक्रवार को हुए एक आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 26 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि धमाका नवागई तहसील चाहरमांग इलाके में हुआ. उन्होंने बताया कि धमाके के निशाने पर मजदूर थे. उन्होंने बताया कि मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन सड़क पर रखे आईईडी की चपेट में आ गया. इससे दो मजदूरों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए. 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की 'मदर टेरेसा' डॉ. रूथ फाउ का 87 साल की उम्र में निधन

VIDEO: आतंकी हाफिज सईद ने बनाई राजनीतिक पार्टी



घायलों को अस्पताल भेजा गया
घायलों को एजेंसी हेडक्वार्टर अस्पताल ले जाया गया. वहां कुछ घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने खोज अभियान शुरू कर दिया है. यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब सेना राजगल घाटी में ऑपरेशन खैबर-4 चला रही है. यह इलाका पाक-अफगान सीमा पर स्थित है. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IED Explosion, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com