विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

इस्राइल के राष्ट्रपति से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- I फॉर I = इंडिया फॉर इस्राइल

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार को) इस्राइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस्राइल के स्वागत से बहुत खुश हूं.

Also Read in
इस्राइल के राष्ट्रपति से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- I फॉर I = इंडिया फॉर इस्राइल
इस्राइल के राष्ट्रपति से मुलाकात करते पीएम नरेंद्र मोदी.
  • पीएम मोदी का मंत्र आई फॉर आई
  • इस्राइल में स्वागत से खुश
  • प्रोटोकॉल तोड़कर किया स्वागत
जेरूसलम: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार को) इस्राइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस्राइल के स्वागत से बहुत खुश हूं.आई का मतलब इंडिया और आई का मतलब इस्राइल. आई फॉर आई, आई विद आई. पीएम नरेंद्र मोदी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस्राइल के राष्ट्रपति ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने स्वागत के लिए प्रोटोकॉल भी तोड़ दिया. यह प्रतीक है कि उनके दिल में भारतीय लोगों के प्रति कितना सम्मान है. इससे पहले पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग मानवता में यकीन रखते हैं वे आतंकवाद और कट्टरता का विरोध करते हैं. वहीं इस्राइली पीएम ने कहा कि आतंकवाद की बुराइयों से निपटने के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करना होगा.  दोनों देशों के संबंध गणित के फॉर्मुले के हिसाब से उत्तम है. दोनों नेताओं के बीच आपसी मेलजोल को लेकर काफी गर्मजोशी देखने को मिली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर दिए गए प्रेस वक्तव्य में नेतन्याहू ने कहा कि मैं यह स्वीकार करता हूं कि योग के प्रति मोदी के उत्साह से मैं प्रेरित हुआ हूं'. नेतन्याहू ने कहा कि वह योगाभ्यास शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने मुझे निचले स्तर से शुरुआत करने की सलाह दी है. जब मैं सुबह के वक्त ताड़ासन करता हूं और अपना सिर दायीं ओर घुमाता हूं तो जो पहला लोकतंत्र मैं देखता हूं वह भारत है और जब मोदी वशिष्ठासन करते हैं और बायीं ओर मुड़ते हैं तो इस्राइल वह पहला लोकतंत्र है जो उन्हें नजर आता है. इसलिए हमारे सामने भारत और इस्राइल दो सिस्टर डेमोक्रेसी हैं. 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इस्राइल की यात्रा पर पहुंचे थे. राजधानी तेल अवीव में उनका भव्य स्वागत किया गया. ऐसा स्वागत अभी तक इस्राइल की ओर से सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपतियों और पोप के आगमन पर ही किया जाता रहा है. इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे. नेतन्याहू ने कहा, 'मेरे मित्र नरेंद्र मोदी का इस्राइल में स्‍वागत है. उन्‍होंने हिंदी में कहा, 'आपका स्‍वागत है मेरे दोस्‍त'. नेतन्याहू ने कहा, हम भारत से प्रेम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी को 'भारत का एक महान नेता और महान वैश्विक नेता' करार देते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए 70 वर्षों से इंतजार कर रहे थे'. हवाई अड्डे पर दोनों नेता एक दूसरे से तीन बार गले मिले. दोनों ने एक-दूसरे को कई बार 'मेरा मित्र' कहकर संबोधित किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Israel, Modi In Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com